हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 11 चौराहो पर लगा ट्राफिक सिग्लन


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

हल्द्वानी। हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए ट्रैफिक सिग्नल पर जोर दिया जा रहा है। शहर के 11 स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम इंस्टाल किया गया है। जिसे शीघ्र शुरू करने पर सहमति बन गई है। शुरुआत में टीपी नगर तिराहा, कुसुमखेड़ा तिराहा व नरीमन प्वाइंट पर ट्रायल किया जाना है। बता दें कि जाम की समस्या हल्द्वानी में दिनों दिन बढ़ती जा रही है। वर्किंग आवर के साथ ही पूरे दिन चौराहों पर जान की स्थिति बनी रहती है।
हल्द्वानी शहर में वाहनों का जाम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन कर उभरा है। जिसे सुधारने के लिए यातायात विभाग की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें शहर के सभी 11 स्थानों पर लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल को शुरू करने की कवायद चल रही है। जिसमें सबसे पहले शहर के तीन स्थानों पर इसे ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा रहा है। जिसमें कुछ दिनों तक सिर्फ एक घंटे के लिए ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल होने पर अन्य स्थानों पर शुरू किया जाएगा। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि इसके लिए विभागीय अधिकारियों की बैठक ली गई। जिसमें यातायात निरीक्षक राकेश माहरा, सीपीयू उपनिरीक्षक प्रताप सिंह सहित कई पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।
रेड लाइट जंप करने पर होगी कार्रवाई
शहर में नए लगे ट्रैफिक सिग्नल पर ट्रायल के दौरान भी कार्रवाई की जाएगी। जिसमें एक घंटे के लिए समुचित तरीके से रेड, ग्रीन व एलो लाइट का अभ्यास किया जाएगा। जिसमें उल्लंघन पर संबंधित को नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाना है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:बेखौफ खनन माफियाओं की जेब में प्रशासन

Sun Jun 13 , 2021
रुड़की देवभूमि उत्तराखंड में खनन का काला खेल लगातार जारी है प्रमिसन की आड़ में दिन रात खनन लगातार जारी है रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बेड़पुर गाँव में प्रमिसन की आड़ में अवैध खनन किया जा रहा हैं जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत स्थानीय प्रशासन को कई […]

You May Like

advertisement