पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने जरुरी : रण सिंह

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

एसबीआई ने कुरुक्षेत्र को हरा-भरा करने के उदेश्य से सैक्टर 8 में लगाए पौधे। क्षेत्रिय प्रबंध रण सिंह व स्टाफ के अधिकारियों ने लगाया एक-एक पौधा।

कुरुक्षेत्र 5 जुलाई :- भारतीय स्टेट बैंक कुरुक्षेत्र शाखा के क्षेत्रिय प्रबंधक रण सिंह ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरुरी है। इस लक्ष्य को जहन में रखकर पौधारोपण अभियान को एक जन आंदोलन का स्वरुप देना होगा तभी इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा। इसी उदेश्य को लेकर ही भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी और कर्मचारी कुरुक्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पौधे लगा रहे है।
वे सोमवार को सैक्टर 7 व 8 में एसबीआई की क्षेत्रिय शाखा द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले क्षेत्रिय प्रबंधक रण सिंह, मुख्य प्रबंधक मुकेश गुप्ता, मुख्य प्रबंधक गौरव अग्रवाल, राजेश गुप्ता, योगेन्द्र सरदाना, कपिल परुथी, धर्मवीर सिंह ने एक-एक पौधा लगाया। यह पौधारोपण कार्यक्रम एसबीआई के 66 वें स्थापना दिवस को लेकर किया जा रहा है। अब तक एसबीआई की तरफ से कुरुक्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में 500 पौधे लगाए गए है। क्षेत्रिय प्रबंधक ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उनका लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं तथा उनकी सुरक्षा पर भी जोर दिया जाए ताकि पर्यावरण संतुलन में लाभ मिल सके, क्योंकि पेड़ पौधे मुख्य कारण है कि हम इस धरती पर जीवित है। वे जीवन देने वाली ऑक्सीजन गैस प्रदान करते हैं। जिसके बिना इस ग्रह पर हमारा अस्तित्व असंभव है। पेड़ हमारे जीवन के अस्तित्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम पेड़ के बिना नहीं जी सकते है। पेड़ों के बिना मानव जीवन असंभव है। लेकिन, आजकल लोग अस्थायी रूप से पेड़ों को काट रहे हैं, अगर यह जारी रहता है तो एक दिन निश्चित रूप से आ जाएगा जब मानव जाति पर समस्याओ का पहाड़ टूट पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने से पर्यावरण को बचाने में मदद मिलेगी। मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर है। इसलिए पर्यावरण पर पड़ रहे नाकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए बेहतर भविष्य पर्यावरण की सुरक्षा और पर्यावरण के अनुकुल विकास को बढ़ावा देने के लिए सभी लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए और उनका सरंक्षण करे। पेड़ हमारे अस्तित्व के लिए जिम्मेदार है, वे हमें हमारे श्वसन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन देते है। इसलिए, हमें पेड़ के महत्व को समझना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि के जूलोजी विभाग के असिस्टैंट प्रोफेसर डॉ. जितेन्द्र कुमार बने एकेडमिक कौंसिल के सदस्य

Mon Jul 5 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 5 जुलाई :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार जूलोजी विभाग के असिस्टैंट प्रोफेसर डॉ. जितेन्द्र कुमार को एकेडमिक कौंसिल का सदस्य बनाया गया है। लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि […]

You May Like

advertisement