अयोध्या: दीपोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए आठ नवम्बर से दीए बिछाने का कार्य होगा शुरू

अयोध्या:————
दीपोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए आठ नवम्बर से दीए बिछाने का कार्य होगा शुरू
(50 घाट पर 24 लाख दीए बिछाने के साथ 21 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित कर बनेगा विश्व रिकार्ड)
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियों में तेजी लाई। विवि की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने विश्वविद्यालय के आला अधिकारियों के साथ गत दिनों राम की पैड़ी एवं चैधरी चरण सिंह घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। 11 नवम्बर को दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर दोनों स्थलों के 50 घाटों पर 24 लाख दीए वालंटियर्स द्वारा बिछाये जायेंगे। इन घाटों पर 14×14 का एक ब्लाक बनाया जायेगा। इसमें 196 दीए सजाये जायेंगे। कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियां जोरों से की जा रही है। 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए वालंटियर्स द्वारा 24 लाख दीए राम की पैड़ी सहित 50 घाटों पर बिछाये जायेंगे। 20 अक्टूबर तक दीए एवं अन्य सामग्री को संग्रहित कर लिया जायेगा। इसके लिए राम की पैड़ी एवं चैधरी चरण सिंह घाटों पर पांच स्टोर बनाये गये है। दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 एस एस मिश्र ने बताया कि दीपोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए 25 हजार वालंटियर्स लगाये जायेंगे। इनकी सूची लगभग बन गई है। 08 नवम्बर को चिन्हित स्थानों पर दीए बिछाने का कार्य शुरू हो जायेगा। इस बार 24 लाख दीपों में करीब एक लाख लीटर सरसों तेल से दीप प्रज्ज्वलित किए जायेंगे। निरीक्षण के समय कुलसचिव डाॅ0 अंजनी कुमार मिश्र, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यावरण बचाने के लिए सामाजिक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाने की निरंतर आवश्यकताः प्रो. सोमनाथ

Wed Oct 4 , 2023
पर्यावरण बचाने के लिए सामाजिक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाने की निरंतर आवश्यकताः प्रो. सोमनाथ। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने इको क्लब द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान के तहत् किया पौधारोपण।कुवि में वन्य जीवन सप्ताह के अंतर्गत पौधारोपण अभियान की हुई शुरूआत। कुरुक्षेत्र, 4 अक्टूबर […]

You May Like

advertisement