एचपीएससी की परीक्षा को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ करना होगा डयूटी का निर्वहन : ज्योति बैंदा

एचपीएससी की परीक्षा को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ करना होगा डयूटी का निर्वहन : ज्योति बैंदा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र में 26 अप्रैल को 26 परीक्षा केन्द्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन ने जगह-जगह बनाएं हैल्प डेस्क, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, परीक्षा के प्रबंधों को लेकर एचपीएससी की सदस्य ज्योति बैंदा ने दिए अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश।

कुरुक्षेत्र, 24 अप्रैल : हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य ज्योति बैंदा ने कहा कि एचपीएससी की परीक्षा को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना होगा। इस परीक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
आयोग की सदस्य ज्योति बैंदा शुक्रवार को देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में एचपीएससी की परीक्षा के प्रबंधों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रही थी। इस बैठक में आयोग की सदस्य ज्योति बैंदा ने एडीसी विवेक आर्य,जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक सहित अन्य अधिकारियों से कुरुक्षेत्र जिले में 26 अप्रैल को 26 परीक्षा केन्द्रों में किए गए प्रबंधों के बारे में फीडबैक ली है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे पूर्ण रूप से कार्यशील स्थिति में हों और उनकी सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था एवं निकासी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध हों। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएं तथा संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। फ्लाइंग स्क्वायड टीमें पूरी तरह सक्रिय रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें। परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए ताकि परीक्षार्थियों को समय पर केंद्रों तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। परीक्षार्थियों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम को प्रभावी रूप से संचालित किया जाए और सभी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए। इस मौके पर एचपीएससी के अधीक्षक अनिल कुमार, विशाल जोशी, पितांबर शर्मा, शिखर आदि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश का भविष्य युवाओं के हाथ, उनका जागरूक एवं शिक्षित होना आवश्यक है : नवीन जिन्दल

Fri Apr 24 , 2026
सांसद नवीन जिन्दल ने पार्लियामेंट भ्रमण पर आए छात्रों से किया संवाद।सांसद नवीन जिन्दल ने युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने का आह्वान किया।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, मारकंडेय नेशनल कॉलेज शाहबाद के छात्र एवं इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा की मैनेजमेंट के सदस्यों […]

You May Like

advertisement