कुरुक्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए हर व्यक्ति को पौधारोपण करके लेना होगा देखभाल का संकल्प : डा. वैशाली शर्मा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 19 जुलाई : अतिरिक्त उपायुक्त डा. वैशाली शर्मा ने कहा कि इस पौधारोपण अभियान के साथ आमजन को जोडऩे का प्रयास जिला प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है। पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुरुक्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को पौधा लगाना होगा। कुरुक्षेत्र के नागरिकों को संकल्प लेकर पौधा रोपण करना होगा। अहम पहलू यह है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एडीसी डा. वैशाली शर्मा, महेंद्र सिंगला, वीरेंद्र वालिया, ललित सरदाना ने अपनी माता नीलम शर्मा के नाम से पौधारोपण किया।
एडीसी डा. वैशाली शर्मा ने पौधारोपण करने के उपरांत बातचीत करते हुए कहा कि एक पेड़ मां के नाम के तहत कुरुक्षेत्र को ग्रीन जिला बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसको पूरा करने के लिए सभी अभियान के साथ जुडऩा होगा। प्रशासन व राज्य सरकार के इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को सांझे प्रयास करने होंगे। इस के लिए कुरुक्षेत्र के प्रत्येक नागरिक पौधा लगाने के लिए आगे आना होगा। प्रकृति की सेवा और मां के प्रति सम्मान का भाव अनुकरणीय है। सभी मिलकर इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। कुरुक्षेत्र जिले में पौधरोपण ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए हम सबको संकल्पित होना चाहिए।
विद्यालय प्रबंधक वीरेंद्र वालिया ने सभी से अपील करते हुए कहा कि एक पेड़ मां के नाम के अभियान का संकल्प हर व्यक्ति ले और लक्ष्य तक पहुंचाए। सभी एक पेड़ अपने मां के नाम से जरूर लगाएं। श्रीमद्भागवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने कहा हमें ऐसे प्रयास करने चाहिए कि पौधारोपण अभियान एक जन आंदोलन का स्वरूप ले सके, ताकि हरे-भरे कुरुक्षेत्र का स्वप्न साकार हो सके। विद्यालय ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत 1100 वृक्ष लगाने एवं उनकी दो वर्ष तक देखभाल करने का संकल्प लिया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement