पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर लगाएं जाएंगे 5-5 पौधे: गहलोत

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

भाजपा 23 जून से 5 जुलाई 2021 तक जिले के प्रत्येक मंडल में तालाबों का चयन कर चलाया जाएगा सफाई अभियान।
27 जून को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुनेगे कार्यकर्ता और आमनागरिक।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रत्येक मंडल में होंगे 6 कार्यक्रम।

कुरुक्षेत्र 17 जून :- भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी मेहरचंद गहलोत ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर प्रत्येक बूथ पर 5-5 पौधे लगाएं जाएंगे, इसके साथ ही 23 जून से 6 जुलाई तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को सार्थक बनाने के लिए मंडल स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत मंडल स्तर पर तालाबों का चयन कर स्वच्छता अभियान शुरू किया जाए, इसके साथ ही पौधा रोपण कार्यक्रम भी किया जाएगा।
वे वीरवार को सेक्टर 13 भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल अभिमन्युपुर थानेसर की संगठनात्मक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले जिला प्रभारी मेहरचंद गहलोत, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, महामंत्री सुशील राणा, सुशील चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जयपाल मेहला, मंडलाध्यक्ष रजनीश कुमार तथा पांचों मंडलों के अध्यक्ष जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक चर्चा की और भविष्य के कार्यक्रमों की रूप रेखा भी तैयार की है। जिला प्रभारी मेहरचंद गहलोत ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे मजबूत और बडा संगठन है। इस संगठन के कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार की तमाम जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसके लिए जिला स्तर पर भी इसकी रूप रेखा तैयार की जाएगी।
भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के समस्त मंडलों की एक बैठक 18 जून को होगी। इस बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में प्रत्येक मंडल में 6 कार्यक्रम होंगे, जिसमें 5 मोर्चे व एक मुख्य कार्यकारणी का होगा। उन्होंने कहा कि 23 जून को भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में प्रत्येक बूथ पर 5 पौधे लगाएं जाएंगे और इसके सााि-साथ 23 जून से 6 जुलाई तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को सार्थक बनाने के लिए जिले के मंडल स्तर पर तालाबों का चयन करके स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और इस दौरान पौधा रोपण कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि 27 जून को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। इस दौरान सभी कार्यकर्ता और आम नागरिक भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्यक्रम को सुनेगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए दिन रात कार्य करेगा। प्रदेश सरकार के 600 दिनों के विकास कार्यों की जानकारी भी आम नागरिक तक पहुंचाने का काम करेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू

Thu Jun 17 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877छाया- नीलम मिश्रा। कुरुक्षेत्र, 17 जून :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय कैडेट्स कोर के कैडेट्स प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते है और समाज में लोगों […]

You May Like

advertisement