पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग जरूरी: उमा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

नप की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा ने संत निरंकारी भवन में किया पौधारोपण। समाज सेवा के लिए बेहतरीन कार्य कर रहा है संस्थान।

कुरुक्षेत्र 21 अगस्त :- नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा ने कहा कि पर्यावरण के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग जरूरी है। यह सहयोग तभी हो सकता है जब सभी पौधारोपण जैसे अभियान में आगे आकर काम करेंगे।
वे शनिवार को पिपली रोड़ पर स्थित संत निरंकारी भवन में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बोल रही थी। इससे पहले नप की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा, संत निरंकारी भवन के जोनल ईंचार्ज सुरेंद्र पाल, संयोजक केवल कृष्ण अरोड़ा, संचालक बाबा कृष्ण मस्ताना ने पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सगंत को भी पौधे वितरित किए गए। उन्होंंने कहा कि कुरुक्षेत्र को ग्रीन सिटी बनाने के लिए सभी को पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना होगा। इसके लिए सभी लोग अपने घरों व कालोनियों के आस पास खाली जमीन पर पौधें लगाने चाहिए। यह सबका सांझा कार्य है। इसलिए सब मिलकर इस अभियान को कामयाब बनाएंगे और कुरुक्षेत्र को ग्रीन सिटी के रुप में विकसित कर पाएंगे। इस मौके पर गणमान्य लोग मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दर्शन शास्त्र विभाग में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू

Sun Aug 22 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुवि श्रीमद्भगवद्गीता पर ‘सर्टिफिकेट कोर्स’ करवाने वाला एकमात्र विश्वविद्यालय। कुरुक्षेत्र, 21 अगस्त :- दर्शन शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. अनामिका गिरधर ने बताया कि दर्शन शास्त्र विभाग में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कुवि का दर्शन […]

You May Like

advertisement