प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए “जागो पेरेंट्स जागो” वैलफेयर सोसाइटी फिरोजपुर की ओर से विशेष मीटिंग आयोजित

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए “जागो पेरेंट्स जागो” वैलफेयर सोसाइटी फिरोजपुर की ओर से विशेष मीटिंग आयोजित

28 फरवरी फिरोजपुर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

जागो पैरंट्स जागो वेलफेयर सोसाइटी फिरोजपुर की मीटिंग सोसायटी के चेयरमैन श्री हरीराम खिंदरी एवं प्रधान गगनदीप जॉनी जी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें स्कूलों के अभिभावकों ने स्कूलों में आ रही मुश्किलों एवं अपनी समस्याओं हेतू विचार रखें। वैलफेयर के मेंबरों ने भी अपने विचार सब के समक्ष प्रस्तुत किए। जिसमें परमिंदर कुमार जनरल सैक्ट्री ने बताया कि प्राइवेट स्कूल वाले हम से यातायात के साधनों में तथा किताबों एव॔ स्कूल की वर्दियों पर अपनी इच्छा अनुसार पैसे वसूल करते हैं। अपनी इच्छा अनुसार ही फीस निर्धारित करके फीस बसूलते हैं। जिससे मां-बाप पर अतिरिक्त बोझ डाला हुआ है। जिसको लेकर मीटिंग में हाजिर सभी वर्करों मेंबरों ने चिंता व्यक्त की तथा हाजिर मेंबरों ने प्रोग्राम तय किया कि स्कूलों की यातायात व फीस वृद्धि व किताबों की कीमतों को कम करने के लिए एक मांग पत्र मानयोग एस डी एम फिरोज़पुर तथा जिला कमिश्नर फिरोजपुर को दिया जाएगा। उसके बाद अगर हमारी मांगे पूरी ना हुई तो आगे संघर्ष को और तेज किया जाएगा। सर्वसम्मित से एक एक्शन कमेटी का गठन किया गया। जिसमें इंदर गुप्ता अमरिंदर सिंह रूबी सोढ़ी जी अश्विनी शर्मा जी बलदेव सिंह जी रविंद्र कुमार जी प्रदीप राणा जी एडवोकेट जेएस सोढी जी तरसेम बेदी जी रमन खन्ना जी गुरबख्श सिंह जी राजेंद्र शर्मा बिट्टू जी आदि को एक्शन कमेटी में लिया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰ ਈਟੀਟੀ ਟੈੱਟ ਪਾਸ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਰਾਣਾ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਸੋਢੀ ਦੀ ਕੋਠੀ ਦਾ ਘਿਰਾਓ ਕਰ ਕੇ ਸੌਂਪਿਆ ਮੰਗ ਪੱਤਰ

Sun Feb 28 , 2021
ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰ ਈਟੀਟੀ ਟੈੱਟ ਪਾਸ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਰਾਣਾ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਸੋਢੀ ਦੀ ਕੋਠੀ ਦਾ ਘਿਰਾਓ ਕਰ ਕੇ ਸੌਂਪਿਆ ਮੰਗ ਪੱਤਰ 28 ਫਰਵਰੀ , ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ (ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ ):= ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰ ਈਟੀਟੀ ਟੈੱਟ ਪਾਸ ਅਧਿਆਪਕ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਅੱਜ ਸਾਰਾਗੜ੍ਹੀ ਪਾਰਕ ਵਿਚ […]

You May Like

advertisement