श्री गोविंदानंद आश्रम में आज छठे दिन महंत बंशीपुरी महाराज जी ने किया कन्या पूजन : महंत सर्वेश्वरी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पिहोवा 8,अप्रैल :
श्री गोविंद़ानंद आश्रम में महंत बंशीपुरी जी के सानिध्य में चल रहा श्री दुर्गा महोत्सव जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
आज छठे दिन दुर्गा महोत्सव पर महंत बंशीपुरी जी द्वारा कन्याओं का पूजन उनके चरण धोकर व तिलक लगाकर किया गया। महंत सर्वेश्वरी गिरी ने बताया कि 30 वर्षों से लगातार इस आश्रम में प्रति मास कन्याओं का पूजन किया जाता है।
महंत बंसी पुरी जी द्वारा कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। नवरात्रों के इस शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष श्री दुर्गा महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ श्री गोविंदानंद आश्रम में भजन संध्या के रूप में मनाया जाता है।
आज छठे दिन दुर्गा महोत्सव में भजन संध्या के अवसर पर गायक कलाकारों ने माता की भेंटे सुना कर श्रद्धालुओं को आत्मविभौर कर दिया। गायक जसवीर सिंह, मोंटू मोहनपुरी, अमित पुरी, सुरेश वर्मा, अमन वर्मा, सनी अरोड़ा, ने अपने भजनों की प्रस्तुति पेश की। सुरेश वर्मा द्वारा गाई भेंट : फुर्सत मिले जो एक बार, आजा नैन निहारे तेरी राह मां, गाकर आत्मविभौर कर दिया । सनी अरोड़ा द्वारा गाई भेंट शेरा वालिए मां तेरीयां उडिकां।
भजन संध्या में उपस्थित नगर की समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी पहुंचे थे, जिनमें मां बाला सुंदरी कार्यकारिणी कमेटी, अनाज मंडी एसोसिएशन, श्री गणेश महोत्सव समिति पुराना बाजार, व नगर के कई पार्षदों ने भाग लिया।
भजन संध्या में उपस्थित महंत बंशीपुरी जी, महंत सर्वेश्वरी गिरी, स्वामी चमन गिरी जी महाराज, बारूराम बंसल, रमेश मित्तल, सतीश धवन, लखविंदर सेतिया, मोंटू मोहनपुरी, अमन शर्मा जसवीर सिंह, उम्मीद, राजेश गोयल भट्टे वाले, तरसेम गर्ग भट्टे वाले, रमेश कुमार, पवन शर्मा, कृष्ण लाल विष्णु देव प्रसाद, सुरेश वर्मा , संजय वर्मा, अमित पुरी , विनोद बंसल, सतीश कौशिक, सरोज बाला गर्ग , रेनू रानी , लीला देवी, आदित्य बहल ,वेद प्रकाश, राजेश कुमार, आदि सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया।
महंत बंसी पुरी जी श्री गोविंद आनंद आश्रम के महिला संकीर्तन मंडल के सदस्यों को सम्मानित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज: सूरज ने दिखाएं तेवरतेज धूप में गर्मी से बचने के लिए मुंह ढंककर जाती युवतियां

Fri Apr 8 , 2022
सूरज ने दिखाएं तेवरतेज धूप में गर्मी से बचने के लिए मुंह ढंककर जाती युवतियां।(सिद्धार्थ गुप्ता)गुरसहायगंज। सूरज के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। इसके चलते गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। धूप की तेज तपिश से राहगीर परेशान हो रहे हैं। आम नागरिकों की दिक्कतें बढ़ गईं […]

You May Like

advertisement