आज मोगा के यूथ अकाली दल के सीनियर मीत प्रधान मोनू वाहिद ने पत्रकारों से बातचीत की

आज मोगा के यूथ अकाली दल के सीनियर मीत प्रधान मोनू वाहिद ने पत्रकारों से बातचीत की-
मोगा 12 मई(शालीन शर्मा, जिला संवाददाता, मोगा) -आज मोगा के यूथ अकाली दल के सीनियर मीत प्रधान मोनू वाहिद ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान जानकारी देते हुए कहा पिछले लंबे समय से शिरोमणि अकाली दल की लोग हित नीतियों को घर घर पहुंचाने के लिए मोगा के बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ सख्त मेहनत करने के साथ-साथ मोगा जिले के लोगों के दुख सुख में हमेशा आगे रहकर शरीक होते हैं और यही वजह है की पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल मोगा हल्के से मक्खन बराड़ को विधानसभा चुनाव की सीट देकर नवाजएंगे मोनू वाहिद ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि अगर आज हमारा शहर 51 वार्डों पर चुनाव लड़ रहा है तो इसकी वजह शिरोमणि अकाली दल के मेहनती व ईमानदार सीनियर नेता जत्थेदार तोता सिंह है जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शहर में बड़े प्रोजेक्ट लाए और शहर की तरक्की हुई वही उनके सपूत्र मक्खन बराड़ ने शहर के लोगों को शहर की तरक्की विकास कार्यों को करने का पूरा आश्वासन दिलाया है मोनू वाहिद ने कहा की कांग्रेस सरकार की लोग मारू नीतियों के लगातार चलते पंजाब के सताए हुए लोगों ने अब पंजाब में अकाली दल की सरकार लाने का फैसला कर लिया है उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी की लहर खत्म हो चुकी है जिस वजह से बौखलाहट के कारण कांग्रेस पार्टी के अपने ही मंत्री विधायक एक दूसरे के खिलाफ हुए पड़े हैं कांग्रेस पार्टी हर तरह से अपने वादों पर नाकाम साबित हुई है और जिस तरह से लगातार कोरोना का कहर पंजाब पर बना हुआ है उस पर भी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है सरकार किसी भी तरह की कोई खास राहत लोगों तक नहीं पहुंचा सकी उन्होंने कहा कि अकाली दल की सरकार के दौरान पंजाब हर तरह से खुशहाल था किसानों को मंडियों में कोई मुश्किल पेश नहीं आती थी क्योंकि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल खुद जाकर मंडियों में किसानों का हाल-चाल पूछते थे मोनू वाहिद ने कहा इस बार जिले का यूथ 2022 के विधानसभा चुनाव में मोगा से मक्खन बराड़ को भारी बहुमत से जीत हासिल कराएग उन्होंने कहा कि इस बार यूथ अकाली दल पार्टी के लिए बैकबोन की तरह काम करेगा विधानसभा चुनाव में अहम रोल अदा करेगा और इतिहास इस बात का गवाह रहा है कि अगर यूथ अपने हकों की लड़ाई के लिए घर से निकलता है तो हर मैदान जीत कर ही लौटता है!

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਮਿਸ਼ਨ ਫਤਹਿ - ਲੋਕ ਘਬਰਾਉਣ ਨਾ, ਕਰੋਨਾ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਲਈ ਹਰੇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਹੋਵੇਗਾ ਟੀਕਾਕਰਨ - ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ

Wed May 12 , 2021
ਮਿਸ਼ਨ ਫਤਹਿ –ਲੋਕ ਘਬਰਾਉਣ ਨਾ, ਕਰੋਨਾ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਲਈ ਹਰੇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਹੋਵੇਗਾ ਟੀਕਾਕਰਨ – ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ-(ਕਿਹਾ ! ਹਾਲੇ 45 ਸਾਲ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਉਮਰ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਤਰਜ਼ੀਹ )ਮੋਗਾ, 12 ਮਈ –ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀ ਸੰਦੀਪ ਹੰਸ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਭਰੋਸਾ ਦਿਵਾਇਆ ਹੈ ਕਿ ਕਰੋਨਾ ਮਹਾਂਮਾਰੀ ਤੋਂ […]

You May Like

Breaking News

advertisement