आज विश्व कैंसर दिवस पर जनपद में होगा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम



04 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर जैसी गंभीर एवं जानलेवा बीमारी के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद आजमगढ़ में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मंडलीय जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय सहित जनपद के समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने बताया कि कैंसर की समय पर पहचान एवं समुचित उपचार से रोगी का जीवन बचाया जा सकता है। इसी क्रम में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर उपलब्ध संसाधनों के अंतर्गत जनजागरूकता गोष्ठियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, बचाव के उपायों तथा उपचार की उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर, बैनर एवं पम्पलेट के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही तंबाकू, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में आमजन को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रमों के दौरान संदिग्ध कैंसर रोगियों की पहचान कर उन्हें जिला चिकित्सालय अथवा उच्च चिकित्सा संस्थानों में उपचार हेतु संदर्भित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने निर्देशित किया कि विश्व कैंसर दिवस से संबंधित सभी कार्यक्रम उपलब्ध मानव संसाधन एवं भौतिक संसाधनों के अंतर्गत पूर्ण गंभीरता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए संपन्न कराए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी संस्थानों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की फोटोग्राफी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य रूप से कराई जाए, जिससे आयोजित गतिविधियों का समुचित अभिलेखीकरण सुनिश्चित किया जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुश्री सोनाली मिश्रा ASP/CO-2 द्वारा थाना सुभाषनगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाया विशेष चेकिंग अभियान

Wed Feb 4 , 2026
सुश्री सोनाली मिश्रा ASP/CO-2 द्वारा थाना सुभाषनगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाया विशेष चेकिंग अभियान दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी-2 सुश्री सोनाली मिश्रा के नेतृत्व में शांति एवं […]

You May Like

advertisement