एलपीजी, डीजल एवं पेट्रोल जैसे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित, टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी एवं दूरभाष नंबर 94061-51931 पर दे सकते हैं जानकारी

उत्तर बस्तर कांकेर, 30 मार्च 2026/ पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति को देखते हुए जिले में  एलपीजी, डीजल, पेट्रोल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित निगरानी एवं आपूर्ति, वितरण व्यवस्था पर सतत मॉनिटरिंग के लिए खाद्य विभाग द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 94061-51931 तथा टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है। उक्त नंबर पर जिले के नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। मॉनिटरिंग के लिए सहायक खाद्य अधिकारी श्री जन्मेजय नायक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड स्तर पर भी मॉनिटरिंग समिति गठित की गई है, जिसमें तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षकों को शामिल किया गया है जो आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखेंगे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़ में कांग्रेस संगठन ने जिस तरह से गतिशीलता और मजबूती हासिल की है, वह नेतृत्व की दूरदर्शिता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रमाण है- सत्यनारायण पटेल

Mon Mar 30 , 2026
ज़िलाध्यक्ष श्री कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य ‘आभार एवं अभिनंदन समारोह’ संपन्न आज़मगढ़, 30 मार्च 2026।ज़िला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ द्वारा अध्यक्ष श्री कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में पूर्ण हुए एक वर्ष के उल्लेखनीय कार्यकाल के उपलक्ष्य में आज […]

You May Like

advertisement