जगदलपुर केंद्रीय जेल में संपूर्णता अभियान 2.0 का आगाज

हैंड हेल्ड एक्स-रे तकनीक से हो रही बंदियों की टीबी जाँच

जगदलपुर, 16 मार्च 2026/ बस्तर संभाग के केंद्रीय जेल जगदलपुर में इन दिनों संपूर्णता अभियान 2.0 के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा की एक नई इबारत लिखी जा रही है। जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बीते 13 मार्च से यहाँ एक सघन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य केंद्र बिंदु टीबी (क्षय रोग) का उन्मूलन है। इस शिविर की सबसे खास बात आधुनिक तकनीक का समावेश है, जिसके तहत स्वास्थ्य कर्मी हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के जरिए बंदियों की डिजिटल जांच कर रहे हैं। यह पोर्टेबल मशीन न केवल त्वरित परिणाम देने में सक्षम है, बल्कि जेल के सुरक्षित वातावरण के भीतर ही सटीक स्क्रीनिंग की सुविधा भी प्रदान कर रही है।

       इस अभियान के शुरुआती चरणों में अब तक कुल 194 बंदियों एवं संबंधित व्यक्तियों की सफलतापूर्वक जाँच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम द्वारा प्रत्येक व्यक्ति की बारीकी से स्क्रीनिंग की जा रही है ताकि बीमारी के किसी भी संभावित लक्षण को शुरुआती स्तर पर ही पकड़ा जा सके। उल्लेखनीय है कि यह जाँच प्रक्रिया अभी भी निरंतर जारी है और जेल परिसर के भीतर मौजूद शत-प्रतिशत बंदियों और कर्मचारियों को इस कवच के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है। संपूर्णता अभियान 2.0 के इस मानवीय प्रयास से न केवल बंदियों को समय पर उपचार मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, बल्कि जेल प्रशासन के भीतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संचार भी हुआ है। शिविर के दौरान पाए जाने वाले संदिग्ध मरीजों को तत्काल उचित चिकित्सा परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि जेल की चहारदीवारी के भीतर भी एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

’गौ संरक्षण और संवर्धन की दिशा में बड़ा कदम’

Mon Mar 16 , 2026
’मुख्यमंत्री ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, बैकुंठपुर के कृषि विज्ञान केंद्र सलका में आयोजित हुआ वर्चुअल कार्यक्रम’ कोरिया 16 मार्च 2026/ प्रदेश में गौ संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई गौधाम योजना का शुभारंभ एवं लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा गुरुघासीदास केंद्रीय […]

You May Like

advertisement