उत्तराखंड: श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी, 6 की मौत,कई घायल,

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में करीब छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त शक्तिफार्म के बसगर ग्रामसभा के करीब 60-70 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर उत्तमनगर स्थित गुरुद्वारे में दर्शन को जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

एनएच 74 पर यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। दुर्घटना के बाद श्रद्धालुओं की चीख-पुकार मच गई थी। सड़क हादसे के तुरंत बाद ही लोग दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद को दौड़ पड़े।  पुलिस के साथ मिलकर लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की लिस्ट: किच्छा-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में घायल
1-भाग्यश्री पुत्री केवल निवासी किच्छा उम्र 14 वर्ष,
2-महेंद्र सिंह पुत्र सरदार सिंह उम्र 60 वर्ष
3-सुखविंदर कौर पुत्री जसवंत सिंह उम्र 23 वर्ष
4-लक्ष्मी कौर पुत्री जसवंत सिंह 21 वर्ष
5-अमृता कौर पत्नी संजय सिंह उम्र 20 वर्ष
6-गुरदीप सिंह पुत्र गुरनाम सिंह उम्र 19 वर्ष
7-परमजीत कौर पत्नी जोगिंदर सिंह उम्र 23 वर्ष
8-मनजीत कोर
9-जशन प्रीत उम्र 13 वर्ष
10-हरमिंदर  सिंह पुत्र जसवंत सिंह उम्र 7 वर्ष
11-सोनिया मंदिर पुत्री मनजीत 10 वर्ष
12-कोमल पुत्री मनजीत उम्र 19 वर्ष
13-दलजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह 10 वर्ष
14-नमन पुत्र करतार सिंह उम्र की उम्र  14 वर्ष
15-राज उम्र 27 वर्ष
16-अमृत पुत्र बूटा सिंह 6 माह
17-पूर्ण सिंह उम्र 50 वर्ष 18-गुरप्रीत पुत्र करनाल उम्र 10 वर्ष 19-सोना सिंह पुत्र गुरप्रीत उम्र 25 वर्ष
20- पिंकी पुत्री सतनाम उम्र 22 वर्ष
21-परमजीत पत्नी जसवंत सिंह 30 वर्ष
22-रमन कॉल पुत्री जसवंत सिंह उम्र 6 वर्ष

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युमनानगर कुरुक्षेत्र कैथल पंजाब बॉर्डर तक सरस्वती का राजस्व रिकॉर्ड होगा दुरुस्त

Sun Aug 28 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धुमन सिंह किरमच ने हिरमी में आयोजित बोर्ड की एक बैठक में यह निर्णय लिया है इस कार्य को करने के लिए बैठक में उपस्थित यमुनानगर जिला के डी आर ओ रामफल […]

You May Like

advertisement