
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ,कस्बे के व्यापारियों ने राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत वितरण कराया। जानकारी के अनुसार ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने कस्बे की में बाजार में ठंडा मीठा सभा वितरण कराया इसी तरह कस्बे के व्यापारी सुबोध पोरवाल, दिलीप मराठा, वरिष्ठ कॉन्टैक्टर जगत सिंह उर्फ सनी ने भी राहगीरों के लिए शरबत वितरण कराया। व्यापारियों ने शरबत वितरण करने से पहले कस्बे के मोहल्ला साहूकारा में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर पर पूजा अर्चना कर मंगल कामना की। इसी दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। उसके बाद कस्बे की मेंन बाजार में सब्जी मंडी गेट के सामने व्यापारियों ने ठंडा मीठा शरबत वितरण कराया। कस्बे में ग्रामीण क्षेत्र से खरीदारी करने आए लोगों एवं कस्बा वासियों और मजदूरों, रिक्शा चालकों, ने ठंडा मीठा शरबत पीकर गर्मी में राहत की सांस ली। सेवा भाव से पुनीत कार्य करने और भीषण गर्मी में ठंडा मीठा शरबत पिलाने बालों व्यापारियों की लोगों ने सराहना की। सादाबाद वितरण कार्यक्रम में गौरव गुप्ता, राकेश माहेश्वरी, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, अंकेश माली, शशांक अग्रवाल उर्फ अन्ना भाई, निखिल भारद्वाज ईशान पोरवाल, जीतू रस्तोगी, नन्हेंलाल रस्तोगी, तुषार रस्तोगी, सुलभ गुप्ता, कन्हैया सिंह, बबलू सैनी आदि लोगों का कार्यक्रम में विशेष सहयोग किया।
इसी तरह कस्बे के व्यापारी रजत अग्रवाल पेंट वाले एवं राहुल उर्फ राजा प्लाईवुड वाले, और बिजली का सामान बेचने वाले शिखर अग्रवाल ने भी अपनी दुकान के सामने टेंट लगाकर भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए राहगीरों के लिए ठंडा मीठा शरबत वितरण कराया।


