शासकीय आईटीआई कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोंडागांव, 15 जनवरी 2026/ सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय आईटीआई कॉलेज, कोंडागांव में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाना था।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। पाम्पलेट, नारों तथा व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग, गति सीमा का पालन एवं नशे में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिला परिवहन अधिकारी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फरसगांव में शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान

Thu Jan 15 , 2026
फरसगांव, 15 जनवरी 2026/ नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा निकायों में शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार को विशेष वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत फरसगांव में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मयंक कुमार बसंतवानी के नेतृत्व में बुधवार को […]

You May Like

Breaking News

advertisement