दुखद: कार खाई में गिरी महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल,

वी वी न्यूज़

मसूरी न्यूज़- मसूरी के हाथीपांव मार्ग पर क्लाउड एंड के समीप दिल्ली के पर्यटकों की ईको स्पोर्ट्स कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर पेड़ से अटक गई। जिसमें सवार लोगों को उप जिला चिकित्सालय लंढौर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

वही कार में महिला के अलावा उनके पति और दो बच्चे भी थे। पति और बच्चों का उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, कार सड़क से करीब 25 मीटर दूर खाई की तरफ एक पेड़ से अटक गई थी, जिस कारण अन्य लोगों की जान बच गई।

मसूरी कोतवाली पुलिस को सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से सोमवार दोपहर में सूचना मिली कि हाथीपांव जाने वाले मार्ग पर क्लाउड एंड के पास एक कार खाई में गिर गई है। इस पर मसूरी कोतवाली पुलिस व फायर सर्विस के जवान वहां पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया।

कार सड़क से करीब 20-25 मीटर नीचे पेड़ पर अटकी थी। रेस्क्यू टीम ने रस्सों व अन्य उपकरणों की सहायता से कार में फंसे महिला, पुरुष तथा दोनों बच्चों को निकालकर उपजिला चिकित्सालय लंढौर पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। उनकी पहचान रुचि जुनेजा (40 वर्ष) निवासी ब्लाक एन 44, विकासपुरी, दिल्ली के रूप में हुई।

जब उनके पति मनोज जुनेजा (44 वर्ष), बच्चे मृदुल (16 वर्ष), व ईशान (12 वर्ष) घायल हैं। पुलिस के अनुसार, दिल्ली का यह परिवार मसूरी घूमने आया था। सोमवार को दोपहर में सभी अपनी कार से हाथीपांव मार्ग पर घूमने निकले थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण साक्षात भगवान है वह जगतगुरु : आचार्य राजेश वत्स

Tue Oct 10 , 2023
श्री कृष्ण साक्षात भगवान है वह जगतगुरु : आचार्य राजेश वत्स। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कथाव्यास आचार्य राजेश वत्स ने भगवान कृष्ण जी की लीला का किया सुंदर वर्णन। कुरुक्षेत्र, 11 अक्तूबर : सिद्ध पीठ बांसुरी बगलामुखी मंदिर के प्रांगण में सामूहिक श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन कथाव्यास आचार्य […]

You May Like

advertisement