दुखद: गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, 6 लोगो की दर्दनाक मौत,

टिहरी: गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास कोटी गाड (बरसाती नाला) में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

आज बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक बोलेरो वाहन चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था। कंडीसौड़ से पहले कोटी गाड में वाहन अनियंत्रित हो गया और पैराफीट तोड़ते हुए खाई में गिर गया।
वाहन के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। स्थानीय निवासियों ने वाहन खाई में गिरते हुए देखा तो वे मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने वाहन में लगी आग पानी डालकर बुझाई। साथ ही हादसे की सूचना प्रशासन को दी।

इस संबंध में तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि वाहन में छह लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीन शव वाहन के अंदर ही थे, जो आग में जल गए हैं, जबकि तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे। इस वाहन के साथ एक और वाहन चल रहा था। उसमें सवार लोगों को सूचना दे दी गई है। अभी शव की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है।

वाहन में सभी सवार सभी युवा पश्चिम बंगाल के थे और उत्तरकाशी की किसी पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने के लिए उत्तरकाशी जा रहे थे। आज सुबह ये युवा दो वाहनों में रायवाला से उत्तरकाशी के लिए निकले थे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक हजार सिपाही इधर-उधर,

Wed May 25 , 2022
देहरादून: पुलिस महकमे में मंगलवार को बड़े स्तर पर तबादले किए गए। डीआईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने यह सूची जारी की। इसमें 131 दारोगा, 134 हेड कांस्टेबल और एक हजार 110 सिपाही शामिल हैं। वार्षिक तबादलों को लेकर पुलिस में कई दिनों से चर्चाएं गर्म थीं। इस वजह […]

You May Like

advertisement