ट्रैक्टर पलटने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला भिटौरा निवासी एक किसान और उसके बेटे की बृहस्पतिवार को सुबह एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। पिता पुत्र दोनों गन्ना बुवाई के लिए खेत पर जा रहे थे।

अचानक पिता-पुत्र का ट्रैक्टर रास्ते में खाई में पलट गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से सतुईया पट्टी के निवासी थे और वर्तमान में फतेहगंज पश्चिमी के भिटौरा पुलिया के पास में रहने वाले नंद प्रकाश उम्र 55 वर्ष पुत्र खेमराज अपने बेटे सुमित पाल उम्र 22 वर्ष के साथ आज बृहस्पतिवार को सुबह लगभग आठ बजे अपने गांव पट्टी खेत की ओर गन्ना बुवाई के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर में उन्होंने हरी रेजा लादी हुई थी। खेत पर पहले से मजदूर गन्ना छीलने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि खेत को जाने वाला रास्ता काफी संकरा उबड़-खाबड़ था। इसी दौरान ट्रैक्टर का एक टायर फिसल गया जिससे ट्रैक्टर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर पलटने से दोनों पिता-पुत्र उसके नीचे दब गए। हादसा सुनसान इलाके में हुआ, जिससे काफी देर तक किसी ग्रामीण को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी तब हुई जब खेत में काम कर रहे मजदूर दोपहर में खाना खाने अपने घर जा रहे थे। उन्होंने रास्ते में ट्रैक्टर पलटा देखा तो पास जाकर देखा, जहां पिता पुत्र दोनों मृत अवस्था में ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए थे। मजदूरों ने तुरंत गांव पहुंचकर लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन एवं पूर्व प्रधान कृष्णपाल और उनके दामाद एडवोकेट विशाल पाल, स्कूल प्रबंधक बालेदीन पाल एवं अन्य ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन जब तक पिता पुत्र की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही घर में पिता और पुत्र की अचानक मौत होने से उनके परिवार में कोहराम मच गया। और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व प्रधान कृष्णपाल ने बताया कि मृतक नंद प्रकाश के चार बच्चे हैं जिसमें एक लड़की और तीन लड़के हैं जिसमें बड़ी लड़की की शादी की जा चुकी है और मृतक नंद प्रकाश तीन बेटों में एक लड़का बाहर रहकर काम करता है और दो बेटे पिताजी के साथ फतेहगंज पश्चिमी में रहते थे। आज सुबह नन्द प्रकाश और उनके दूसरे नंबर के बेटे सुमित पाल की ट्रैक्टर से दबाकर मौत हो गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

Fri Oct 17 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री रमित शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन बरेली एवं श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर क्षेत्र के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से पैदल गश्त की गई। वरिष्ठ अधिकारियों […]

You May Like

advertisement