दुखद: कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी कई घायल,

सागर मलिक

देहरादून: थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र अंतर्गत बीते देर रात आशारोड़ी चौकी के पास कावड़ियों का एक ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से ट्रैक्टर में सवार करीब 25 कांवड़िए घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस अनुसार अचानक नींद की झपकी आने से दुर्घटना हुई है।

देहरादून से डाक कावड़िए भारी तादाद से हरिद्वार की ओर जा रहे हैं। बीते देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि आशारोड़ी चौकी से आगे कांवड़ियों का एक ट्रैक्टर पलट गया है। जिसमें काफी लोग घायल हुए हैं। सूचना पर तत्काल आशारोड़ी पुलिस बल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।हादसे में गंभीर तीन घायल प्रवीण,मोहित और शुभम को देहरादून की तरफ आ रही एक प्राइवेट एंबुलेंस से दून चिकित्सालय भिजवाया गया। वहीं संजय,राहुल,विजय,अभिषेक,रितिक,मोहित,श्रवण और वीशू को थाने के वाहन और प्राइवेट वाहन से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना क्लेमेंट टाउन प्रभारी शिशुपाल राणा ने बताया कि ट्रैक्टर में सवार सभी व्यक्ति गांव नकुड, जिला सहारनपुर के रहने वाले हैं। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। मौके पर तत्काल ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से खड़ा कर यातायात सुचारू किया गया। ट्रैक्टर चालक का कहना है कि अचानक नींद की झपकी आने से ये हादसा हुआ।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, देखा मेस का भोजन

Fri Jul 14 , 2023
अयोध्या:————-रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, देखा मेस का भोजनमनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्याएस एसपी राजकरन नय्यर के निर्देशन में सीओ रिजर्व पुलिस लाइन आशीष निगम द्वारा द्वारा शुक्रवार की परेड रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर कराते हुये परेड में एक रूपता व अनुशासन […]

You May Like

advertisement