अतरौलिया आज़मगढ़: जिला प्रशिक्षण वर्ग महिला मोर्चा लालगंज क्षेत्र गोरखपुर द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

जिला प्रशिक्षण वर्ग महिला मोर्चा लालगंज क्षेत्र गोरखपुर द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि स्थानीय डाक बंगले में आज महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लालगंज कुसुमलता बौद्ध के नेतृत्व में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यर्पण कर किया गया। प्रमुख वक्ता बिंदु सिंह संयोजिका प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा द्वारा उपस्थित लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसी क्रम में वक्ता प्रतिमा सिंह क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य, अर्चना सिंह क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा द्वारा लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लालगंज कुसुमलता बौद्ध ने बताया कि प्रत्येक जिले में जिला प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है,जिसके अंतर्गत लालगंज जिले का यह प्रशिक्षण है। उपस्थित वक्ताओं ने और प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से बताया वही महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया। महिलाओं को कैसे आत्मनिर्भर बनाया जाए उसके बारे में प्रदेश सरकार के नीतियों को बताया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री लालगंज सपना यादव ,जिला मंत्री रिया पांडे ,जिला उपाध्यक्ष नेहा चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष संध्या सिंह, मंडल अध्यक्ष शकुंतला चौहान, अनीता शर्मा समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़: ऑस्ट्रेलिया में वर्ष 2023 में होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन : सुधा

Wed Nov 16 , 2022
ऑस्ट्रेलिया में वर्ष 2023 में होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन : सुधा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 पर शहर की धार्मिक संस्थाएं भी करेंगी प्रदर्शनी व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन।101 संस्थाएं जुड़ी है अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के साथ।19 नवंबर से सरस […]

You May Like

Breaking News

advertisement