हिप्पा की तरफ से आयुष विवि के गैर-शैक्षणिक अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग

हिप्पा की तरफ से आयुष विवि के गैर-शैक्षणिक अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान ( हिप्पा ) द्वारा श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के गैर-शैक्षणिक अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके अधिकारों और नियमों में दक्षता हेतु दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का आयोजन शुक्रवार से किया गया। कैंप का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार ने हिप्पा से आए हुए प्रशिक्षण अधिकारियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के ट्रेनिंग कैंप के आयोजन से कर्मचारियों का मनोबल तो बढ़ता ही है इसके साथ वह अपने कार्य में भी प्रवीण बनते हैं। शास्त्रों में भी कहा गया है कि शिक्षा और प्रशिक्षण से व्यक्ति संशय रहित बनता है और संशय दूर होने से मनु,य में मानसिक द्वन्द्ध दूर होता है। साथ ही व्यक्ति भय रहित होकर विवेकपूर्ण कार्य करता है। कर्मचारियों की दक्षता के लिए हरियाणा सरकार की यह एक अनोखी योजना है। इससे निश्चित तौर पर कर्मचारियों को लाभ प्राप्त होगा। हिप्पा के संभागिय प्रशिक्षण केंद्र के से आए ट्रेनिंग ऑफिसर राम शरण ने ट्रेनिंग के प्रथम सत्र में ऑफिस में रिकॉर्ड कैसे बनाए जाएं, फाइल बनना और प्रबंधित कैसे किया जाए, इसके साथ ही कार्यालय की प्रक्रिया के बारे में बारीकी से विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को समझाया। इसके साथ ही दोपहर बाद सत्र को सीएम विंडो के डिप्टी सेक्रेटरी पवन शर्मा ने लिया। जिसमें उन्होंने ऑफिस रिकॉर्ड और उसकी अभिरक्षा कैसे की जाए आदि विषयों पर जानकारी दी। गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के नोडल ऑफिसर सहायक रजिस्ट्रार विकास शर्मा ने पहले दिन की कार्यशाला के अन्त में प्रशिक्षण अधिकारियों का आभार प्रकट किया और कहा कि ट्रेनिंग का प्रथम दिन बहुत ही अच्छा रहा है। कुछ मुलभूत अधिकार और नियम जिनसे कुछ कर्मचारी अनभिज्ञ थे उसकी जानकारी कार्यशाला के माध्यम से प्राप्त हुई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. परमेश कुमार केयू कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित

Fri Mar 17 , 2023
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. परमेश कुमार केयू कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिकदूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 17 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस के प्रो. परमेश कुमार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। यह जानकारी देते हुए कुवि के लोक सम्पर्क विभाग […]

You May Like

Breaking News

advertisement