जामा मस्जिद अररिया में हाजियों को दिया गया प्रशिक्षण
अररिया

जामा मस्जिद अररिया में हाजियों को दिया गया प्रशिक्षण
अररिया
जामा मस्जिद अररिया में रविवार को अररिया जिले से वर्ष 2022 के हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों के लिए प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर हज के दौरान छोटी बड़ी अरकान को बड़े ही सहूलियत व बारीकी से जानकारी दी गई । हज के दौरान होने वाले छोटी बड़ी इरकान को भी बारीकी से प्रैक्टिकल कर बताया गया। इस मौके पर हाजी तौफीक उर रहमान गैयारि ने पूरे विस्तार के साथ अरकान ए हज से संबंधित बयान फरमाया और प्रैक्टिकल के साथ तवाफ का तरीका बताया। इससे पहले अलहाज अरशद अनवर अलिफ ने सफर ए हज के तैयारियों से संबंधित गुफ्तगू फरमाए। जबकि हाजी गुलाम नबी ने सामान ए हज के बारे में बारीकी की बातें बताई। हाजियों के प्रशिक्षण कैंप का आयोजन जामें मस्जिद कमेटी के सक्रिय सदस्य सैयद शमीम अनवर, डॉक्टर रिजवान साहब, जनाब परवेज आलम ( रिटायर डीएम) आदि ने किया। प्रशिक्षण कैंप में लगभग 80 हाजियों ने शिरकत की। तमाम मौजूद हाजियों से खिताब करते हुए मौलाना कैसर आलम ने मदीना शरीफ में गुजारने वाले आयाम पर विस्तार से रोशनी डाली। इमाम जामा मस्जिद मौलाना आफताब आलम मुजाहरी ने भी हाजियों से खिताब फरमाते हुए कहा कि हज एक अजीमतरीन इबादत है , इसे हर क्षण अल्लाह के रिजा के लिए गुजारना चाहिए। इसके बाद दुआ के साथ प्रशिक्षण के मजलिस का समापन हुआ। प्रबंध कमेटी ने हाजियों के लिए दोपहर के तआम का भी एहतमाम किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: 56वीं बटालियन एस.एस.बी. बथनाहा ने पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Wed Jun 8 , 2022
*56वीं बटालियन एस.एस.बी. बथनाहा ने पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।*”पेड़ लगाकर करें पर्यावरण की सुरक्षा तभी होगी अपने जीवन की रक्षा,,,,,,,,,,कस्तूरी लाल, कमांडेंट 56वीं बटालियन एस.एस.बी. बथनाहाअररिया05 जून, 2022 दिन रविवार को 56वीं वाहिनी एस.एस.बी. बथनाहा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीमा चौकी स्तर तक पौधारोपण कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News

advertisement