जनगणना-2027: जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के समयबद्ध संपादन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

_
लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
जनगणना-2027: जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के समयबद्ध संपादन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण_

रायबरेली:- 21 जुलाई 2026
भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (डीसीएचबी) के कार्यों के सफल एवं समयबद्ध संपादन के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय, उ०प्र० से डिप्टी डायरेक्टर गौरव पाण्डेय द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिला अधिकारी (वि.रा.) सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपनिदेशक, जनगणना निदेशालय, लखनऊ ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं अधिशासी अधिकारियों को जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (डीसीएचबी) से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि डीसीएचबी जनपद की भौगोलिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों का संकलन है, जिसका उपयोग शासन एवं विभिन्न विभागों द्वारा विकास योजनाओं के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन में किया जाता है।
प्रशिक्षण के दौरान डीसीएचबी के निर्माण, आंकड़ों के संकलन, सत्यापन तथा समयबद्ध रूप से सूचनाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। डिप्टी डायरेक्टर ने अधिकारियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित सूचनाएं उपलब्ध कराने का आह्वान करते हुए जनगणना-2027 के कार्यों को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के कार्यों को सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराना है।
कार्यक्रम में जनपद प्रशिक्षक आशुतोष तिवारी, जिला प्रभारी काजल रानी सहित जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जंतर मंतर पर इक्ट्ठा हुए छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है : जगदेव सिंह गाबा

Tue Jul 21 , 2026
शाहाबाद मारकंडा, भावना शर्मा : हरियाणा सिक्ख पंथक दल के प्रवक्ता जगदेव सिंह गाबा ने मांग की है दिल्ली जंतर मंतर पर इक्ट्ठा हुए छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। गाबा ने कहा कि दिल्ली जंतर मंतर पर इक्ट्ठा हुए छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है तथा बच्चो को […]

You May Like

Breaking News

advertisement