जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 के संबंध में आयोजित हुआ प्रशिक्षण

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे प्रशिक्षण में हुए शामिल 

04 नवंबर से 04 दिसंबर 2025 तक घर-घर जाकर चलेगा सत्यापन कार्य

जांजगीर-चांपा 03 नवम्बर 2025/ जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सुचारू और त्रुटि रहित ढंग से संचालित करने हेतु जिले के सभी तहसीलों में बीएलओ एवं बीएलए का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र बिंदु मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन करने से संबंधित जटिल प्रक्रियाओं को समझाना था। अधिकारियों ने बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं को फॉर्म भरने की सही प्रक्रिया, पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं से संपर्क साधने के तरीके और सूची को अद्यतन करने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अकलतरा एवं पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जांजगीर में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल हुए। प्रशिक्षण में उन्होंने कहा कि फार्म भरते समय किसी भी तरह की गलती नहीं हो। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को किसी भी तरह की शंका होने पर मास्टर ट्रेनर से जरूर पूछे। उन्होंने एसआईआर से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं से बीएलओ को बारीकी से जानकारी लेने कहा। उन्होंने बीएलओ से उनकी शंकाएं पूछी और सहज व सरल तरीके से जवाब दिया।
प्रशिक्षण में बीएलओ को निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 के उद्देश्य, एसआईआर की आवश्यकता, एसआईआर की प्रथम चरण की तैयारियां, एसआईआर द्वितीय चरण में गणना प्रपत्र- ईएफ का वितरण एवं संकलन और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को विस्तार से बताया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान, एसडीएम अकलतरा श्री सुमित बघेल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी, बीएलओ, राजनैतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय गीता सम्मेलन भारतीय दर्शन, संस्कृति और वैश्विक शांति संदेश को साझा करने का अवसर : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Mon Nov 3 , 2025
कुलपति ने किया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के ब्रोशर का विमोचनकेयू के 15 विभागों द्वारा आयोजित किए जाएंगे 13 तकनीकी सत्रकेयू में अंतरराष्ट्रीय गीता सम्मेलन-2025 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 03 नवम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सोमवार को फैकल्टी लॉज में 24 से 26 नवम्बर 2025 तक […]

You May Like

advertisement