स्कूलों के प्रिंसीपल व मुख्याध्यपक को दिया नशे के प्रति जागृति लाने के लिए प्रशिक्षण।

स्कूलों के प्रिंसीपल व मुख्याध्यपक को दिया नशे के प्रति जागृति लाने के लिए प्रशिक्षण।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

कुरुक्षेत्र 15 मार्च :- जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष के 272 जिलों में नशा मुक्ति भारत अभियान चलाएं जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत हरियाणा राज्य के 10 जिलों को चिन्हित किया गया है। जिनमें से जिला में भी उक्त अभियान चलाएं जाने हेतु भारत सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए है।
उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति अभियान जिला में 15 अगस्त 2020 से शुरू किया गया था। इसी कड़ी सोमवार को स्थानीय पंचायत भवन में जिला के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों व नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शुरू किए जाने से पूर्व प्रयास संस्था व जिला प्रशासन द्वारा पंचायत भवन से लघु सचिवालय तक एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रधानाचार्यों व मुख्याध्यापकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान नागरिक अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ सुरेन्द्र मढान व नशा मुक्ति केन्द्र पिहोवा के डा. शोभित प्रसाद द्वारा सभी प्रधानाचार्यों व मुख्याध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके साथ-साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संसाधन व्यक्ति के तौर पर मनोनित किए गए रणबीर बतान ने आए हुए सभी मेहमानों के सामने अपने विचार प्रकट किए तथा स्कूल में बच्चों को किस प्रकार नशे के दुष्प्रभावों से दूर रखना है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक स्कूलों के विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਬਹੁਜਨ ਸਮਾਜ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਕਾਂਸ਼ੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਰੈਲੀਆਂ ਦਾ ਆਯੋਜਨ

Mon Mar 15 , 2021
ਬਹੁਜਨ ਸਮਾਜ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਕਾਂਸ਼ੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਰੈਲੀਆਂ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 15 ਮਾਰਚ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ} ਅੱਜ ਬਹੁਜਨ ਸਮਾਜ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ਵਲੋਂ ਸਾਹਿਬ ਕਾਂਸ਼ੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ 117 ਵਿਧਾਨ ਸਭਾਵਾਂ ਚ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ […]

You May Like

advertisement