रायबरेली में ई रिक्शों के खिलाफ परिवहन विभाग सघन अभियान

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली में ई रिक्शों के खिलाफ परिवहन विभाग सघन अभियान चलाया है। इस अभियान के दौरान ऐसे रिक्शों को चिन्हित किया जा रहा है जिन्हें नाबालिग बच्चे या बिना वैध लाइसेंस के चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यहाँ परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त चेकिंग दल ने दस ई रिक्शों का चालान किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए यात्री कर अधिकारी रिहाना बानो ने बताया कि पूरे प्रदेश में ई रिक्शा मार्ग दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ऐसे में परिवहन आयुक्त के निर्देश पर पूरे प्रदेश समेत रायबरेली में भी इनके खिलाफ अभियान चलाया गया है। इस अभियान में ऐसे रिक्शों को चिन्हित किया जा रहा है जिन्हें नाबालिग बच्चे या बिना वैध लाइसेंस धारी चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक ऐसे दस रिक्शों को सीज़ किया गया है जिनके ड्राइवर वैध लाइसेंसधारी नहीं हैं। पैसेंजर टैक्स आफिसर रिहाना बानो ने बताया कि यह अभियान आगे भी चालू रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निरंतर कर्मरत रहना सफलता की कुंजी : श्री रघुनंदन बस्सी

Tue Feb 25 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत निरंतर कर्मरत रहना सफलता की कुंजी : श्री रघुनंदन बस्सी गेल के सामाजिक निगमित दायित्व निधि से संचालित कौशल विकास संस्थान रायबरेली में संस्थान के सचिव और गेल इंडिया लिमिटेड के कौशल विकास प्रशिक्षण प्रबंधक श्री रघुनंदन बस्सी जी का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement