परिवहन विभाग ने कीई-चालान से संबंधित 

ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील

महासमुंद 21 जून 2026/ राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम के मामले सामने आने के बाद परिवहन विभाग ने आम नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। विभाग द्वारा बताया कि फर्जी ई-चालान संदेश भेज कर लोगों को ट्रैफिक नियम उल्लंघन का भय दिखाकर लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिसके माध्यम से व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते से धनराशि की चोरी की जा सकती है।
परिवहन विभाग ने बताया कि नागरिक किसी भी संदिग्ध लिंक, एप फाइल या व्यक्तिगत मोबाइल नंबर से प्राप्त संदेशों में दिए गए लिंक https://Ink.ink/degeg2 पर क्लिक न करें। वास्तविक ई-चालान की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। वाहन स्वामी अपने चालान की जांच के लिए आधिकारिक पोर्टल https://echallan.parivahan.gov.in पर जाकर पे ऑनलाइन विकल्प का चयन करें, इसके बाद चालान नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर गेट डिटेल्स पर क्लिक करें। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी सत्यापन के बाद चालान संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। विभाग द्वारा बताया गया है कि पुलिस एवं परिवहन विभाग के प्रवर्तन अमले द्वारा जारी किए जाने वाले सभी ई-चालान संदेश केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे जाते हैं।
परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी अजनबी को ऑनलाइन भुगतान न करें तथा बैंक खाते से संबंधित किसी भी लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश, लिंक या मोबाइल एप्लीकेशन के संबंध में तत्काल निकटतम पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराएं।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाल श्रम के लिए ले जा रहे 6 नाबालिग बच्चों को कराया मुक्त

Sun Jun 21 , 2026
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की तत्परता से कार्रवाई पिकअप वाहन चालक एवं बैंड पार्टी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश महासमुंद, 21 जून 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने महासमुंद जिले के प्रवास के दौरान तुमगांव थाना क्षेत्र में […]

You May Like

Breaking News

advertisement