छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता के लिए परिवहन अधिकारी और पर्यवेक्षक नियुक्त

परीक्षा प्रथम पाली में 18 सितम्बर को सुबह 9.30 से दोपहर 12.15 तक और द्वितीय पाली 2 बजे से 4.45 बजे तक होगी आयोजित

जांजगीर-चांपा, 16 सितम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तानर प्रकाश सिन्हा द्वारा छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 18 सितम्बर को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु जिले के परीक्षा केंद्रों में 68 परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने पर्यवेक्षकों को पूरी परीक्षा अवधि में व्यवस्था बनाए रखने और अनुचित साधनों का उपयोग न हो, यह सुनिश्चित करने का भी दायित्व सौंपा है। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 68 केन्द्र बनाये गये है। प्रथम पाली में 24022 और द्वितीय पाली में 21140 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
     जांजगीर थाना अंतर्गत शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर, शासकीय जाज्वल्य देव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र जांजगीर, रामकृष्ण राठौर शासकीय पॉलिटेक्निक जांजगीर, शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जांजगीर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय क्रमांक 1 जांजगीर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखरा, ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर, ज्ञान भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर, ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर, ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर, ज्ञान रोशनी लोक कल्याण संस्था खोखरा जांजगीर, केशरी शिक्षण समिति खोखरा, विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी, ब्रिलियेंट पब्लिक स्कूल बनारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धुरकोट, हरीराम गट्टानी मेंमोरियल जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर, जिज्ञासा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर, लोटस् पब्लिक स्कूल जांजगीर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकली, पं.हरिशंकर कालेज आफ एजुकेशन सरखों, उत्कर्ष कालेज आफ एजुकेशन सरखों, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महंत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भडेसर सहित चांपा थाना अंतर्गत 10, पामगढ़ थाना अंतर्गत 07, अकलतरा थाना अंतर्गत 07, नवागढ़ थाना अंतर्गत 08, बलौदा थाना अंतर्गत 04 और शिवरीनारायण थाना अंतर्गत 04 विद्यालय, महाविद्यलय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया हैै। इसके साथ ही 6 अधिकारियों को रिजर्व परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अस्थाई फटाका लायसेंस हेतु नवीन आवेदन 15 से 27 सितम्बर तक लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते 

Fri Sep 16 , 2022
जांजगीर-चांपा 16 सितम्बर 2022/ दीपावली पर्व की दृष्टि से अस्थाई फटाका लायसेंस हेतु नवीन आवेदन 15 से 27 सितम्बर तक लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। आवेदक विस्फोटक नियम 2008 के तहत निर्धारित प्रारूप-एल ई 05 में आवेदन के साथ साईट मैप और स्वयं का […]

You May Like

advertisement