कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर्स में- 894 बेड खाली, 406 मरीजों का उपचारजारी


जांजगीर-चांपा 18 अप्रैल,2021/   कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कोविड अस्पताल और 12 कोविड केयर सेंटर्स में कुल-1,300 बेड की व्यवस्था की गई है। इनमे से 185 बेड  आक्सीजनयुक्त है। आवश्यकतामंद – 127 मरीजों का आक्सीजन  सुविधा युक्त बेड में उपचार किया जा रहा है।  सामान्य वार्ड मिलाकर कुल 406 मरीजों का उपचार किया जा रहा है, और अभी- 894 बेड खाली है।         सीएमएचओ से जारी प्रेस नोट के अनुसार कि 17 अप्रैल  की स्थिति में जिला अस्पताल परिसर के ईसीटीसी में 80 बेड हैं सभी में 80 मरीज भर्ती है। ईसीटीसी में भर्ती मरीजों में से आयीसीयू में 09   और आक्सीजन बेड में 71 मरीजों का उपचार जारी है। यहां कोई बेड रिक्त नहीं है।   इसी प्रकार आकांक्षा आवासीय परिसर में 100 बेड उपलब्ध है, इनमें 83 मरीज भर्ती हैं। इनमें   25 आक्सीजन बेड में से 13 बेड में मरीज भर्ती है और 12 बेड रिक्त है। सामान्य वार्ड के  70 बेड में मरीज भर्ती हैं 5 रिक्त है।   शासकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास धौराभाठा डभरा में  कुल बेड 100  उपलब्ध है 95 पर उपचार किया जा रहा है, 05 बेड रिक्त है,  यहां उपलब्ध   05 आक्सीजन बेड में से 02 में मरीज भर्ती है तीन रिक्त हैं।  आइशोलेेसन सेंटर जेठा सक्ती में – 50 उपलब्ध है जिसमें 34 मरीज भर्ती  हैं एवं 16 बेड रिक्त है, यहां आक्सीजनयुक्त उपलब्ध 10 बेड में सें सभी में मरीज भर्ती हैं। सामान्य वार्ड में 24 मरीज भर्ती हैं। दिव्यांग छात्रावास जांजगीर में – 100 बेड उवलब्ध हैं। इनमें से 20 बेड आक्सीजनयुक्त सभी  में मरीज भर्ती है। यहां सामान्य वार्ड  के 80 बेड में से 09 में  मरीज भर्ती हैं। आईटीआई महुदा-बलौदा में 150 बेड उपलब्ध है जिसमें 80 पर मरीज भर्ती है, 70 रिक्त है। यहां उपलब्ध सभी 10 आक्सीजन बेड में मरीज भर्ती हैं। समान्य वार्ड में 70 मरीज का उपचार किया जा रहा है। शासकीय बेदराम महाविद्यालय पिहरीद मालखरौदा में 100 बेड में से 05 में मरीज भर्ती हैं 95 रिक्त है।सामान्य वार्ड में चार मरीज भर्ती है। आक्सीजन युक्त 05 बेड में सेे एक में  उपचार किया जा रहा है चार बेड रिक्त हैं।  कन्या छात्रावास बिर्रा बम्हनीडीह में उपलब्ध 100 में से 05 आक्सीजनयुक्त है। सभी रिक्त हैं। बालक छात्रावास गुजकुलिया जैजैैैपुर में 70 उपलब्ध है, इनमें 05 बेड आक्सीजनयुक्त हैं, सभी रिक्त हैं। आईटीआई कुलीपोटा में 100 बेड में से 05 बेड आक्सीजनयुक्त है। सभी रिक्त हैं। अलावा शासकीय एमएमआर कॉलेज चांपा मे उपलब्ध 100 बेड में से 10 आक्सीजनयुक्त बेड हैं सभी रिक्त हैं।   आईटीआई अकलतरा में 100 बेड की व्यवस्था है इनमें 05 बेड आक्सीजन युक्त है, सभी रिक्त हैं। और एकलव्य विद्यालय पलारीखुर्द में उपलब्ध 150 के सभी बेड रिक्त हैं।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित होने संबंधी वाइरल आदेश फेक एवं गलत, माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने किया स्पष्ट, 12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित करने सम्बंधी नही किया गया है कोई भी आदेश जारी

Sun Apr 18 , 2021
,जांजगीर-चांपा, 18 अप्रैल,2021/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर के सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल ने स्पष्ट किया है कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने के संबंध में कोई भी आदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी नही किया गया है।   उन्होंने कहा है कि 12वी की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने संबंधी […]

You May Like

advertisement