विश्व पर्यावरण दिवस पर बेलगांव डीएवी स्कूल में हुआ वृक्षारोपण

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, छात्रों और ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कोण्डागांव, 05 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बेलगांव स्थित डीएवी स्कूल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुश्री लता उसेंडी, वनमंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विद्यालय परिसर में निर्मित ग्रीन बाउंड्री वॉल एवं फेंसिंग के मध्य विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि विद्यालयों को हरा-भरा और पर्यावरण अनुकूल बनाना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र के सभी शासकीय संस्थानों में चरणबद्ध रूप से ग्रीन बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा।

वनमंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि ने विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। सभी ने परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में चंदन साहू, अनिल अग्रवाल, संजू पोयम, दीपेंद्र नाग, सुधर बघेल, ललित पोयम, भानु ठाकुर, रोशन सेन, श्रीमती रदमा बघेल, संतोषी देवांगन, श्रीमती श्यामवती नेताम, मेष लाल पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोपालपुर के नाम आयोजित मुशायरे में गूंजे राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के संदेश

Sat Jun 6 , 2026
बिलरियागंज, आजमगढ़। विधानसभा गोपालपुर के नाम समर्पित भव्य मुशायरा एवं कवि सम्मेलन “एक शाम गोपालपुर के नाम” का आयोजन गुरुवार की रात कासिमगंज बाईपास रोड स्थित मैदान में हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया और देर रात तक शायरों एवं कवियों की प्रस्तुतियों का […]

You May Like

Breaking News

advertisement