वृक्ष धरा के है वरदान श्लोगन के साथ हुआ वृक्षारोपण, मानव जीवन और पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक – प्रियंका प्रियदर्शिनी उप-जिलाधिकारी


मेंहनगर (आजमगढ़)स्थानीय तहसील परिसर में उप-जिलाधिकारी मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शिनी बृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।इस अवसर पर लोगों को बृक्षारोपण की महत्ता और इसके गुणवत्ता के बारे बताते हुए कहा कि बृक्ष मानव जीवन और धरती पर पलने वाले जीव -जन्तुओं के साथ ही जलवायु परिवर्तन के लिए आवश्यक ही नहीं अनिवार्य भी है ।बृक्ष के बीना धरती पर जीवन की परिकल्पना करना ही बेईमानी है।आज जब धरती पर दैवीय आपदा से चारों तरफ त्राहि त्राहि मची है और मानव द्धारा बृक्षों की अंन्धाधुंध कटाई से जीवन संकट में है तो मात्र एकही रास्ता दिखाई दे रहा है कि बृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन के साथ ही जलवायु परिवर्तन में होने वाले उतार-चढाव को कम करने में मदद मिल सकती है।अभी वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड 19 के चलते आक्सीजन की कमी के चलते बढ़ती मौतों के आकडों ने एक बार फिर बृक्षारोपण की महत्ता को परिभाषित किया है।इसलिए आप सभी लोग एक बृक्ष अवश्य लगाऐं।
इसी क्रम में खण्ड विकास कार्यालय परिसर के साथ साथ ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद मेंहनगर में बीडीओ संतोष नारायण गुप्ता ने बृक्षारोपण किया ,और बताया कि जुलाई माह में बृक्षारोपण के लक्ष्य एक लाख छ;हजार छ:सौ उन्नतिस को आज हासिल कर लिया गया। थाना परिसर में इंस्पेक्टर सुनिल चंद तिवारी, मेंहनगर कस्बे के लखरांव पोखरा में नगर पंचायत के चेयरमैन अशोक चौहान, स्वामी विवेकानंद इंण्टर कालेज मेंहनगर प्रबंधक रणवीर सिंह पप्पू, भूमि विकास बैक के चेयर मैन अरविंद सिंह ने बृक्षारोपण कर लोगों को संदेश दिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੂ ਰਾਮ ਬ੍ਰਾਹਮਣ ਸਭਾ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਦੀ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗ ਤਖਤੂਪੁਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਹੋਈ

Sun Jul 4 , 2021
ਮੋਗਾ : 04 ਜੁਲਾਈ [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ] := ਅੱਜ ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੂ ਰਾਮ ਬ੍ਰਾਹਮਣ ਸਭਾ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਦੀ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗ ਸ਼੍ਰੀ ਖਣਮੁਖ ਭਾਰਤੀ ਪੱਤੋ ਚੇਅਰਮੈਨ ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੂ ਰਾਮ ਬ੍ਰਾਹਮਣ ਸਭਾ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਇੱਛਾ ਪੂਰਨ ਸ਼ਿਵ ਮੰਦਰ ਸ਼੍ਰੀ ਤਖਤੂਪੁਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਗਈ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਅਰੰਭ ਗਾਇਤਰੀ […]

You May Like

advertisement