
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपर निदेशक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर निदेशक डॉ. तेजपाल द्वारा पौधारोपण कर किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु एवं हरित भविष्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में डॉ. मधु गुप्ता की सक्रिय सहभागिता एवं प्रेरक भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उनके सहयोग एवं उत्साहवर्धन से वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. अखिलेश्वर सिंह, शाहिद दिव (कंसल्टेंट), अरुण, अम्बरीश, नीतेश, अभिषेक, सरिता एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी ने संकल्प लिया कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर तथा उनकी नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगे।
“हरा-भरा पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है।”
यह आयोजन पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने एवं हरित, स्वच्छ तथा स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।


