
जीवनदायिनी ऑक्सीजन के लिए अतिआवश्यक हैं पेड़, इसलिए पौधारोपड़ जरुरी : अतुल कुमार शर्मा
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : विकास क्षेत्र पंवासा के प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर के प्रागण में वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अतुल कुमार शर्मा ने कहा कि पौधरोपण हमारे जीवन का आधार है। पेड़ों के बिना हम स्वच्छ हवा, पानी और एक स्थिर जलवायु की कल्पना भी नहीं कर सकते। मानव की बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण के कारण पेड़ों की कटाई तेज़ी से हुई है, जिससे पर्यावरण पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़े हैं। इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की नैतिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी है ताकि हम अपने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकें।
नोडल शिक्षक सेवाराम सिंह ने बताया कि वृक्षारोपण का महत्व अनमोल है। पेड़ न केवल हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। वे वायु प्रदूषण को कम करते हैं, जलवायु संतुलन बनाए रखते हैं और बाढ़ व मिट्टी के कटाव को रोकते हैं।वृक्ष जीव-जंतुओं को आवास देते हैं और हमारे जीवन को हरा-भरा बनाते हैं। आज के बदलते पर्यावरण में वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं और उनकी देखभाल की जाए। वृक्षारोपण से न केवल हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ भविष्य भी सुनिश्चित होगा।
विज्ञान शिक्षिका तृषा लोधी ने कहा कि वृक्षारोपण वायु की गुणवत्ता में सुधार करने में योगदान देता है, जिससे आपके लिए सांस लेना आसान हो जाता है। वन हमारे देश के फेफड़ों की तरह काम करते हैं, ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं और हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं। वृक्षारोपण के प्रयासों को बढ़ाने से ऑक्सीजन का स्तर बढ़ सकता है। इस कार्यक्रम में सीमा चौधरी, मनीश जोशी, उपासना चौधरी, मामराज, श्यामभवी मिश्रा, चरन सिंह, देववती, रेखा, अनीता देवी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।


