जनजातीय गरिमा उत्सव बना जरूरतमंद परिवारों का सहारा

राशनकार्ड मिलने से खाद्यान्न की चिंता हुई दूर

पूनम को अब हर महीने मिलेगा खाद्यान्न सुरक्षा का लाभ

बलरामपुर, 26 मई 2026/ कभी-कभी शासन की एक छोटी सी पहल किसी जरूरतमंद परिवार के जीवन में बड़ी राहत और नई उम्मीद लेकर आती है। जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर भी ऐसे ही कई परिवारों के जीवन में मुस्कान और भरोसा लेकर आया है।
विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम दोलंगी निवासी श्रीमती पूनम के लिए जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर ऐसा ही सहारा बनकर सामने आया, जिसने उनके परिवार की चिंता को राहत में बदल दिया।
लंबे समय से राशनकार्ड नहीं होने के कारण पूनम का परिवार शासन की खाद्यान्न योजना के लाभ से वंचित था। कमजोर आर्थिक स्थिति के बीच हर महीने परिवार के लिए राशन जुटाना उनके लिए सबसे बड़ी चिंता बनी थी। कई बार घर के खर्च के बीच उन्हें कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर में जब पूनम को उनकी समस्या से निजात देते हुए मौके पर ही उनका राशनकार्ड बनाकर सौंप दिया गया।
राशनकार्ड मिलते ही पूनम की आंखों में राहत और खुशी थी। पूनम भावुक होकर कहती है कि अब परिवार को हर महीने भोजन की चिंता नहीं सताएगी। उन्होंने शासन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर उनके परिवार के राहत लाई है। इसी प्रकार शिविर में पूनम जैसी अन्य महिलाओं को राशन कार्ड का वितरण किया गया।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनरेगा से निर्मित सिंचाई कूप बना किसानों की खुशहाली का आधार

Tue May 26 , 2026
सामुदायिक सिंचाई सुविधा से बढ़ी फसल उत्पादन क्षमता किसान देवकी प्रसाद यादव 15 हजार रुपए महीना आय अर्जित कर बने आत्मनिर्भर बलरामपुर 26 मई 2026/ जिले में मनरेगा के तहत किए जा रहे जल संरक्षण और सिंचाई से जुड़े कार्य अब किसानों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रहे हैं। […]

You May Like

advertisement