जनजातीय गौरव दिवस- भगवान बिरसा मुंडा जयंती

जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल

महासमुंद 14 नवंबर 2025/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्य आयोजन जिला पंचायत महासमुंद सभागार में दोपहर 2.00 बजे से प्रारंभ होगा। दोपहर 3.15 बजे से 4.00 बजे तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लाइव कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी, उनके संघर्षों तथा जनजातीय समाज के उत्थान में उनके अमूल्य योगदान पर केंद्रित विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा, जिसमें जनजातीय समाज के उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री श्री मोदी 15 नवम्बर को करेंगे वर्चुअल संबोधन

Fri Nov 14 , 2025
जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव होंगे मुख्य अतिथि उत्तर बस्तर कांकेर, 14 नवम्बर 2025/ धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के […]

You May Like

Breaking News

advertisement