प्रेरणा वृद्धाश्रम में शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : प्रेरणा वृद्धाश्रम के परिसर में शहीदी दिवस के अवसर पर शहीदी स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेरणा के संस्थापक अध्यक्ष जय भगवान सिंगला, अध्यक्षा रेणु खुंगर, हरियाणा ग्रंथ अकादमी के पूर्व निदेशक डा. विजय दत्त शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन आश्री, क्षत्रिय संघर्ष समिति के सदस्य मेवा सिंह राणा, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डा. केवल कृष्ण एवं गणमान्य लोगों ने मां भगवती के दर्शन किए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जय भगवान सिंगला ने कहा कि आज हम भारत देश के वीर सपूतों के बलिदान के कारण स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। आज की युवा पीढ़ी को उन वीरों की जीवनी पढ़नी चाहिए ताकि उनके अंदर राष्ट्रभक्ति के भाव पैदा हो। इस अवसर पर सिंगला ने कहा कि समाज में यदि समरसता का भाव लेकर आना है तो आज की युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से परिचित कराना चाहिए। इस अवसर पर चंद्रकांता, कौशल देवी, सीमा देवी, वीणा देवी, शकुंतला देवी, सुधा गुप्ता, रघुवीर सिंह, सीता देवी, पुखराज, योगेंद्र सिंह, वीर श्रीवास्तव व अशोक जयसिंघानी उपस्थित रहे।
शहीदी स्मारक पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाभारत की धरती कुरुक्षेत्र में संत समाज ने देखी फिल्म द कश्मीर फाइल्स

Thu Mar 24 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सरकार को अब कश्मीरियों को पुनः विस्थापित करने का कार्य करना चाहिए : महंत बंशी पुरी।विस्थापित कश्मीरी अशोक जड्डू ने भी अपना आंखो देखा हाल वर्णन किया। कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के मठ मंदिर अखाड़ों के पूज्य संत और पुरोहितों ने अपने […]

You May Like

advertisement