स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन।

नीतीश जायसवाल

विवेकानंद कैंपस सावित्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का हुआ आयोजन

सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर में स्थित विवेकानंद कैंपस सावित्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा व नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मनीष मिश्रा ने कहा कि स्वामी जी ने भारत के लोगों में एक नया आत्मविश्वास का संचार किया और पश्चिम को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का एक सशक्त संदेश दिया। वही नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि
स्वामी जी ने भारत के महान आध्यात्मिक संदेश को पश्चिमी दुनिया तक पहुंचाया। उन्होंने भारत के लोगों में एक नये आत्मविश्वास का संचार किया। स्वामी जी ने युवाओं को अपनी क्षमता उजागर करने,राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने और मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उनकी विरासत दुनिया भर के अनगिनत लोगों को प्रेरित करती रहती है।

वही विवेकानंद कैंपस सावित्री देवी विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के लिए एक शाश्वत प्रेरणा,युवा मन में जुनून और उद्देश्य को प्रज्वलित करते रहते हैं। स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। युवाओं के लिए एक शाश्वत प्रेरणा,वह युवा मन में जुनून और उद्देश्य को प्रज्वलित करते रहते हैं।
विद्यालय प्रबंधक ज्ञानेंद्र मिश्रा जी आएं हुए अथिति को स्वामी विवेकानंद जी का चित्र देकर सम्मानित किया

ईस दौरान प्रदीप तिवारी,प्रणव कुमार,श्याम सुंदर,वीरेंद्र कुमार, शुभम मिश्रा,सावित्री,रंजू,प्रिया प्रजापति,शैलेंद्र राय,खेतान गौतम,शाहिद आदि लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कामधेनु आरोग्य संस्थान के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने की शिरकत।

Mon Jan 13 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 नूँह-तावड़ू 12 जनवरी :नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गाँव बिस्सर-अकबरपुर स्थित कामधेनु आरोग्य संस्थान में मासिक हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरोग्य संस्थान में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, […]

You May Like

advertisement