पत्रकार देवीदयाल नन्हा की पत्नी कृष्णा देवी को प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 9 फरवरी : कुुरुक्षेत्र के विकास में अभूतपूर्व योगदान देने वाले उत्तर भारत के प्रतिष्ठित पत्रकार देवीदयाल नन्हा की पत्नी एवं पंजाब केसरी कुरुक्षेत्र के ब्यूरो चीफ कृष्ण धमीजा की माता कृष्णा देवी की प्रथम पुण्यतिथि बुधवार को उनके निवास स्थान राजेंद्रा नगर में मनाई गई। ज्ञातव्य हो कि 85 वर्षीय कृष्णा देवी का 9 फरवरी 2021 को आकिस्मक निधन हो गया था। उनकी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में पाठी सरदार हरजीत सिंह के सान्निध्य में श्रीसुखमणि साहिब का पाठ किया गया। इससे पूर्व सुबह गुरुद्वारा छठी पातशाही में अरदास की गई और दुखभंजन महादेव मंंदिर में गरीबों को चाय नाश्ता व कपड़े वितरित किए गए। वही हरिद्वार के गीता कुंज आश्रम में माताजी की स्मृति में स्वामी दिव्यानंद महाराज ने जरुरतमंदों को वस्त्र वितरित करके भंडारे का आयोजन किया। खेल मंत्री संदीप सिंह, विद्युत मंत्री रणजीत चौटाला, सांसद नायब सिंह सैनी, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक मेवा सिंह, पंजाबी सभा प्रधान डा.ए.सी नागपाल, उद्योगपति विजय सभ्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि दी। अपने व्याखयान में विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कृष्णा देवी प्रमुख समाजसेविका व कुरुक्षेत्र की कई संस्थाओं से जुड़ी हुई थी। सरल स्वभाव की धनी माता जी कृष्णा देवी हमेशा दूसरों के हित के लिए ही कार्य करती थी। कुरुक्षेत्र के कई मंदिरों एवं संस्थाआेंं से उनका विशेष लगाव रहा। उद्योगपति विजय सभ्रवाल ने कहा कि अध्यात्मिक एवं धार्मिक व्यक्तित्व से ओत प्रोत वह कभी भी जीवन में घबराई नही और हर चुनौती का डटकर सामना किया। उन्हें कई संस्थाआें द्वारा समय-समय पर सम्मानित भी किया जाता रहा। सुबह 4 बजे उठकर नित्य नेम पाठ करना उनकी दिनचर्या में शामिल था। उनकी श्रद्धांजलि सभा में पुत्र गोविंद धमीजा, कृष्ण धमीजा, राकेश धमीजा, हरीश धमीजा, मुदित, सुशांत, नोनी, पंकज, शील, रेणु, प्रवीण बाला, सरिता, दुर्गा, सरोज बाला, किरण बाला, मीतो और खुशवंत कौर आदि परिजनों ने पुण्यतिथि की रस्म निभाई। वही नगर के प्रतिष्ठित जनों में कृष्णा धाम से राजेंद्र भार्गव, प्रदीप झांब, अनुपमा शर्मा, कृष्ण बजाज, दर्शन अरोड़ा, डा. श्रीप्रकाश मिश्रा, कंवलजीत सिंह अजराना, डा. महासिंह पूनिया, नरेंद्र धमीजा, रविंद्र सैनी, पवन चौधरी, देवराज विज, रामपाल शर्मा, पवन आश्री, संदीप साहिल, राकेश नरूला, विनोद शर्मा, राजकुमार वालिया, सुनील वधवा, चंद्रमौलि गौड, उपासना पुरी मैहता, संजय सिडाना, सूरजभान कटारिया, अंकित गुप्ता, विनय मोहन आश्री, हंस कालडा, देवेंद्र सचदेवा, शशि सभ्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, प्रहलाद खंडूजा, अशोक शर्मा बाली, बब्बल धमीजा, शशि चावला, धीरज गुलाटी, जय नारायण शर्मा, आशा अरोड़ा, दल सिंह मल्लाह, रमा शर्मा, नितिन भारद्वाज, परिक्षित मदान, हरिकेश पपोसा, केवल कृष्ण गोयल, रामनाथ शर्मा, मुलखराज अरोड़ा, डा.शालिनी शर्मा और रश्मि कटारिया आदि शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:सपा प्रत्याशी ने नुक्कड़ सभा व रथ यात्रा निकाल कर जनता से वोट देने की अपील की

Thu Feb 10 , 2022
तिर्वा कन्नौजसपा प्रत्याशी ने नुक्कड़ सभा व रथ यात्रा निकाल कर जनता से वोट देने की अपील की। ✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी।✍🏽✍🏽✍🏽✍🏽✍🏽✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻 आज 197 विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी इंजी अनिल पाल ने सरसई, खानपुर गूरा पनेपुरवा माबैया आदि गाव में रथ यात्रा के दौरान छोटी सी जनसभा कर […]

You May Like

advertisement