आजमगढ़ में स्व. तरुण खटीक को कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि

आजमगढ़ में स्व. तरुण खटीक को कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि
आजमगढ़। दिल्ली के उत्तम नगर में निर्मम हत्या के शिकार हुए स्व. तरुण खटीक की स्मृति में आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय खटीक समाज के आजमगढ़ जिला अध्यक्ष बबलू सोनकर ने किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर स्व. तरुण खटीक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद दुखद हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
कार्यक्रम में सनी सिंह, निखिल भारती सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की और मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व किडनी दिवस पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

Fri Mar 13 , 2026
विश्व किडनी दिवस पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम हुआ आयोजित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : विश्व किडनी दिवस के अवसर पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीबीगंज में किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह […]

You May Like

Breaking News

advertisement