प्रेरणा वृद्धाश्रम में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, प्रेरणा वृद्धाश्रम में शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

प्रेरणा वृद्धाश्रम में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, प्रेरणा वृद्धाश्रम में शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : प्रेरणा वृद्धाश्रम के परिसर में बने शहीद स्मारक पर शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। सभी बुजुर्गों एवं प्रेरणा संस्था सदस्यों ने शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सभी ने शहीदों की शहादत को स्मरण किया। इस मौके पर शहीदों के जीवन बारे प्रेरणा संस्था एवं वृद्धाश्रम के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज हम अगर हम सुरक्षित हैं तो केवल और केवल अपने शहीदों की वजह से सुरक्षित है। आज अगर भारत वर्ष के दुश्मन थरथर कांपते हैं तो मात्र एक ही कारण है कि हमारे नौजवान दुश्मनों का हर समय मुंह तोड़ जवाब देने को तैयार रहते हैं। सिंगला ने कहा कि अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई चल रही थी तब शहीद भगत सिंह व सहदेव जैसे नौजवानों ने हंसकर बलिदान दिया। उन्होंने विस्तार से शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का वर्णन किया। साथ ही चंद्रशेखर आजाद का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे नौजवानों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस शहीदों की क्रांतिकारी गतिविधियों की वजह से देश में बलिदान का जो वातावरण पैदा किया। उसके कारण ही अंग्रेजों को हमारा देश छोड़कर भागने पर विवश होना पड़ा। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा रेनू खुंगर, डा. विजय दत्त शर्मा, ग्वालियर से आई उषा खत्री, बीकानेर से विजयलक्ष्मी, बलविंदर कौर, चंद्रकांता, सीता, कौशल्या, वीणा इत्यादि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शहीदी स्मारक पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का नवरात्रों में कन्या पूजन अभियान जारी

Thu Mar 23 , 2023
सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का नवरात्रों में कन्या पूजन अभियान जारी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 महिलाओं के सम्मान, समानता और आत्मनिर्भरता के लिए नवरात्र पूजन : मित्तल।नवरात्र के दूसरे दिन भी कन्या पूजन कर 51 कन्याओं को किया सम्मानित। कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : सेवा ट्रस्ट […]

You May Like

Breaking News

advertisement