आंबेडकर जयंती पर आज सभी स्वास्थ्य इकाइयों में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

आंबेडकर जयंती पर सभी स्वास्थ्य इकाइयों में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

मेडिकल कॉलेज, मंडलीय/जिला चिकित्सालय व सभी सीएचसी-पीएचसी को जारी निर्देश

   मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जनपद के राजकीय मेडिकल कॉलेज, मंडलीय/जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी) को निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर सभी इकाइयों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
    निर्देशानुसार प्रत्येक चिकित्सा इकाई अपने-अपने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेगी। साथ ही आयोजित कार्यक्रम के फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को प्रेषित किए जाएंगे।
  मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी स्वास्थ्य यूनिट के प्रभारियो को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

                                       (डाॅ एन आर वर्मा)
                                  मुख्य चिकित्साधिकारी 
                                          आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का

Tue Apr 14 , 2026
आजमगढ़ डॉ भीम बाबा साहब अंबेडकर जयन्ती के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान सहजन का पौधा लगाया गया ग्राम पंचायत हाशापुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा अंबेडकर जी के जयंती […]

You May Like

advertisement