जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दी वरिष्ठ पत्रकार डॉ. एल सी वालिया को श्रद्धांजलि

समाज व क्षेत्र की समस्याओं व सकारात्मक पहलुओं को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाने के लिए आजीवन प्रयासरत रहे डॉ. एल सी वालिया : डॉ. उमेद जांगिड़।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. एलसी वालिया के जन्मदिवस पर प्रयास संगठन ने चलाया पौधारोपण अभियान।

लोहारू, प्रमोद कौशिक 25 अगस्त : दक्षिण हरियाणा के अंतिम छोर पर बसे लोहारू जैसे सुदूर क्षेत्र में पत्रकारिता की अलख जगाने वाले एल सी वालिया जी ने करीब 4 दशक पहले पत्रकारिता को सामाजिक सेवा के उद्देश्य से शुरू किया और अपनी लेखनी के माध्यम से इस क्षेत्र की समस्याओं और सकारात्मक पहलुओं को देश प्रदेश के कोने कोने तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने सदैव युवा पत्रकारों को मौके दिए और अपने गांव, क्षेत्र की समस्याओं को जानकर उनके व्यवस्थित तरीके से समाधान के लिए मार्गदर्शन किया। यह बात डा. उमेद जांगिड़ ने प्रयास एक कोशिश सामाजिक संगठन द्वारा लोहारू क्षेत्र में पत्रकारिता के पुरोधा स्व डॉ एल सी वालिया के जन्मदिवस पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वालिया जी के जन्मदिन पर पौधारोपण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस दौरान एक दर्जन के करीब पेड़ लगाए गए। इस मौके पर स्व. डॉ एल सी वालिया के पुत्र पोस्ट मास्टर नितिन वालिया ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा कहते थे कि संघर्षों से निखार आता है और संघर्षों से निकला व्यक्ति ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। समय परिवर्तनशील है और जो व्यक्ति प्रतिकूल समय में भी विचलित नहीं होता है वह अवश्य ही सफलता को प्राप्त करता है। प्रयास एक कोशिश सामाजिक संगठन के संस्थापक मा. पवन स्वामी और प्रधान महेंद्र कथूरिया ने बताया कि हमें अपने परिवार के मांगलिक अवसरों पर पौधारोपण करना चाहिए और उन पौधों की लगातार देखभाल करनी चाहिए। वर्तमान समय में प्रदूषण एक गंभीर समस्या है जो प्रकृति में प्रत्येक जीव को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि डॉ.एल सी वालिया जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। हमें उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर प्रवक्ता राजीव वत्स, रिंकू प्रजापत, निखिल स्वामी, विशु, मयंक स्वामी ने पौधारोपण किया और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

25वां “उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान 2025” : 30 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव

Tue Aug 26 , 2025
नई दिल्ली, प्रमोद कौशिक 24 अगस्त : उन्नत भारत संगठन एवं माता मन्तारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित 25वां उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान 2025 इस वर्ष और भी ऐतिहासिक रहा क्योंकि यह आयोजन अपने 30वें वर्ष का उत्सव मना रहा था। यह सम्मान 1995 से निरंतर उन विभूतियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement