कारगिल विजय दिवस पर वीरों को नमन

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

कारगिल विजय दिवस पर वीरों को नमन

मातृभूमि सेवा मिशन, रायबरेली इकाई द्वारा शहीद स्मारक परिसर में आयोजित निःशुल्क प्रातःकालीन योग शिविर में योगाभ्यास के उपरांत कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

कारगिल युद्ध में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही सभी वीर जवानों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवन की मंगलकामना के साथ मनोकामना वृक्ष (गमले सहित) भेंट किया गया। समाजसेवी हिमांशु जी को भी मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय रविंद्र सिंह जी ने की। प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह फौजी ने कारगिल युद्ध के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए वीर सैनिकों के अद्वितीय शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति का भावपूर्ण स्मरण कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष रामराज गिरी जी, महामंत्री देवेंद्रनाथ मिश्रा जी, संरक्षक महेंद्र अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष भागवत प्रताप सिंह जी, सहसंयोजक रामानुज मिश्रा जी, योग शिक्षक अनूप शर्मा जी, शिवांशी, सहित अनेक गणमान्यजन एवं योग साधक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंत्योदय मेला में 1183 नागरिकों में से 623 नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया आवेदन : अनुभव मेहता

Mon Jul 27 , 2026
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लाडवा में लगा अंत्योदय मेला।19 विभागों की स्टॉलों पर मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी और सेवाएं। लाडवा, प्रमोद कौशिक 26 जुलाई : एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार रविवार को प्रशासन द्वारा आईजीएन कॉलेज लाडवा में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार […]

You May Like

Breaking News

advertisement