कमिश्नरी परिसर में पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

कमिश्नरी परिसर में पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कमिश्नरी परिसर में पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा और उनके बलिदान को याद किया।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान ने कायरतापूर्ण हरकत करते हुए देश की बहनों का सिंदूर उजाड़ा, जिसके जवाब में सरकार ने “ऑपरेशन सिंदूर” शुरू किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भारतीय सेना पाकिस्तान पर भारी पड़ रही थी, उसी समय सरकार ने अभियान को समाप्त कर दिया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इच्छाशक्ति दिखाती, तो पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया जा सकता था। साथ ही उन्होंने सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में वापस लाने की मांग की।
प्रवक्ता के बी त्रिपाठी ने कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते। उनका कहना था कि “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान देश को जो अवसर मिला था, उसे सरकार ने गंवा दिया, जिसका अफसोस लंबे समय तक रहेगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए थे और आज देश को वैसी ही मजबूत नेतृत्व क्षमता की आवश्यकता है।
प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा की पहलगाओ की घटना को याद करके एना आता है, सरकार को भी जिस तरह से बदला लेना चाहिए था नहीं ले पाई ये शर्म की बात है।
कार्यक्रम में प्रवक्ता पंडित राज शर्मा तीरथ मधुकर, इंजीनियर जीशान अफरीदी, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, एड. पूनम दीप सिंह, रेहान बसीरी, प्रवीण उपाध्याय, गोरांग घोस, मो क़ासिम, जितेंद्र बाबू, मनोज कुमार घोष ,योगेश जायसवाल, मुजम्मिल मोबिन कुरैशी, आशीष रुस्तम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मीरगंज कुल्छा खुर्द गांव में आग से लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Fri Apr 24 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मीरगंज ,जनपद बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र में ग्राम कुल्छा खुर्द निवासी पत्रकार ओपी शर्मा एवं पड़ोसी रामनिवास शर्मा के घर के सामने बनी झोपड़ी और टीन सैड में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो […]

You May Like

advertisement