केयू में शहीदी दिवस के अवसर पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 23 मार्च : शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए.आर. चौधरी व अन्य अधिकारियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद भगत सिंह व अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रो. ए.आर. चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की स्वतंत्रता शहीदों के अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारियों ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, जिसकी बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।
इस मौके पर प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, खेल निदेशक प्रो. डी. एस.राणा, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, प्रो. कुसुमलता, उप- निदेशक डॉॅ. सलोनी दीवान, डॉ. मीनाक्षी सुहाग, डॉ. हरविन्द्र राणा, राजपाल सहित शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचमी नवरात्रि पर स्कंद माता के रुप में पूजा अर्चना हुई : आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा

Tue Mar 24 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 23 मार्च : हार्मनी ऑकल्ट वास्तु जोन, पिपली (कुरुक्षेत्र) के अध्यक्ष तथा श्री दुर्गा देवी मन्दिर, पिपली के पीठाधीश ज्योतिष आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि पचंमी नवरात्र को माँ दुर्गा के पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। भगवान कार्तिकेय को स्कंद […]

You May Like

advertisement