दीनदयाल पुरम स्थित शहीद चौक पर हवाई जहाज हादसे में दिवंगतों को श्रद्धांजलि की गई अर्पित

दीनदयाल पुरम स्थित शहीद चौक पर हवाई जहाज हादसे में दिवंगतों को श्रद्धांजलि की गई अर्पित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा दीनदयाल पुरम स्थित शहीद चौक पर अहमदाबाद में हवाई जहाज की आकस्मिक विकट दुर्घटना में दिवंगत हुए भारतीय, ब्रिटिश, पुर्तगाली और कनाडाई नागरिकों , क्रू मेंबरों , डाक्टरों और अन्य लोगों की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी मृतकों की आत्मा को शांति प्राप्त हो और परिवारजनों को इस अपार कष्ट को सहन करने की शक्ति प्राप्त हो, इसके लिए मोमबत्ती जलाकर प्रभु से प्रार्थना की गई। साथ ही भारत सरकार से मांग की गई कि हवाई यात्रा के प्रत्येक जहाज की आधुनिकतम तकनीकी जांच की जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना पुनः न हो सके और कोई भी मानवीय नुकसान न होने पाए। श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, मंडल महामंत्री विशाल शर्मा , महिला उपाध्यक्ष रीता शर्मा, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा और जिला संगठन मंत्री अभिषेक शर्मा आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन: संसार में कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं : राजीव कृष्ण शास्त्री

Sun Jun 15 , 2025
श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन: संसार में कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं : राजीव कृष्ण शास्त्री दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राष्ट्र जागरण युवा संगठन के संस्थापक सदस्य निखिल शर्मा , प्रज्ञा शर्मा एवं परिवार की ओर से मढ़ीनाथ बैंक ऑफ बड़ौदा के समाने हाल में चल […]

You May Like

advertisement