![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220815-WA0104-1024x1024.jpg)
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
हांसी 15 अगस्त : आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमारे देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो गये है। भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर को अमृत महोत्सव का नाम दिया तथा घर-घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इसी श्रृंखला में देव फिटनैस एकेडमी के ट्रेनर अजय व चिराग ने अपनी एकेडमी की ओर से हांसी के ऐतिहासिक पृथ्वी राज चैहान के किले पर तिरंगा झण्डा फहराया। इस अवसर पर एकेडमी के विद्यार्थी रविन्द्र, साहिल, हिमांशु भी साथ थे। झण्डा रस्म के बाद कैलेस्थनीक योगा का प्रदर्शन भी हांसी के किले पर किया गया।