सगड़ी आज़मगढ़: आदर्श गांव हरैया में गणतंत्र दिवस पर लहराया तिरंगा, भारत माता के जयकारे से गूंजा गगन

आदर्श गांव हरैया में गणतंत्र दिवस पर लहराया तिरंगा।
भारत माता के जयकारे से गूंजा गगन।
जे बी लाल
सगड़ी आजमगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सगड़ी तहसील के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। सगड़ी तहसील के हरैया गांव में प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार राय के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जीयनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक रामगोपाल त्यागी ने ध्वजारोहण किया। गांव के लोगों ने मातृभूमि को समर्पित कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अतुल कुमार राय ने कहा कि लाखों जवानों की शहादत के बाद हमें आजादी मिली है।इसे बरकरार बनाए रखना हम सबका दायित्व है। आज हम स्वतंत्र भारत में जी रहे हैं,हमारा अपना संविधान है,हर व्यक्ति को समता ममता का अधिकार है।हमें एक स्वस्थ सशक्त और समृद्ध भारत बनाने के लिए आज संकल्प लेने की जरूरत है। उपनिरीक्षक रामगोपाल त्यागी ने कहा की हम सबका दायित्व है किस देश की रक्षा करें और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर मना रहे हैं बसंत पंचमी</em>

Thu Jan 26 , 2023
विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर मना रहे हैं बसंत पंचमी फिरोजपुर 26 जनवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= फिरोजपुर शहर में बरसों से मेहनत मजदूरी कर रहे बिहार,यूपी से आए लोग मिलजुल कर शहर व आसपास के इलाकों में बसंत पंचमी से दो दिन पहले मां […]

You May Like

Breaking News

advertisement