रायबरेली:ऑपरेशन सिंदूर की विजय के बाद गुरबक्शगंज में निकली तिरंगा यात्रा

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
रायबरेली:ऑपरेशन सिंदूर की विजय के बाद गुरबक्शगंज में निकली तिरंगा यात्रा
पूर्व ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा।भारत में ऑपरेशन सिंदूर की विजय के बाद भाजपा पूरे देश मे तिरंगा यात्रा निकाल रही है।इसी क्रम में आज गुरूबकशगंज में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। गुरबक्श गंज में सताव के पूर्व ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा जहां निकल गई वहीं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व आम जन्मने से हम मौजूद रहा,वही आकर्षण का केंद्र जेसीबी रही। जेसीबी से तिरंगा यात्रा निकाल रहे लोगों पर स्थानीय लोगों के द्वारा जेसीबी पर चढ़कर पुष्प वर्षा की गई। ताला बाजार से गुरबक्श गंज चौराहा होते हुए सताव में तिरंगा यात्रा का समापन हुआमौके पर कानून व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।